WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Wednesday, June 21, 2017

                                        विश्व शांति के लिए योग आवश्यक
            वाराणसी, 21 जून, 2017। लंका स्थित विश्व संवाद केन्द्र के माधव सभागार में विश्व योग दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार, आसन, व्यायाम योग, ध्यान और प्रणाया माधव शाखा के स्वयंसेवकों ने किया।
इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र संयोजक रामाशीष जी ने कहा कि आज विश्व के अनेक अशांत हैं। ऐसे में योग करने से पूरे विश्व में शांति आयेगी। इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचार प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। आज पूरा विश्व योग कर रहा है। योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसूचित पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत सिंह ने किया।