WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Sunday, February 28, 2010


संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीपति शास्त्री का ह्दयाघात से निधन

पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख प्रो. श्रीपति शास्त्री का आज पुणे में ह्दयाघात के कारण निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित वैकुंठ धाम में प्रातः 11 बजे होगा। शास्त्रीजी पिछले कुछ समय से मधुमेह से पीड़ित थे और हाल ही में बंगलुरू में चिकित्सा के बाद पुणे वापस लौटे थे। यहां शनिवार दोपहर उन्हें ह्दयाघात हुआ, इसके पहले कि वह अस्पताल पहुंच पाते, उनके शरीर ने जीवन का साथ छोड़ दिया।
मूलतः मैसूर के पास के एक गांव के रहने वाले श्रीपति शास्त्री अंग्रेजी और इतिहास विषय के जाने-माने विद्वान थे। उन्होंने अपनी परास्नातक तक की शिक्षा अंग्रेजी विषय में प्राप्त की लेकिन आगे चलकर वह स्वरुचि से इतिहास विषय की ओर प्रवृत्त हुए और उन्होंने इसमें अद्भुत विशेषज्ञता प्राप्त की। उन्होंने आगे चलकर इतिहास में डॉक्टेरट उपाधि प्राप्त की और अध्यापन जगत में प्रवेश किया। अनेक महाविद्यालयों में पठन-पाठने करते हुए कालांतर में वह पुणे विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रोफेसर नियुक्त हुए।
हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, कन्नड़, तमिल आदि अनेक भाषाओं के जानकार श्रीपति शास्त्री इतिहास समेत धर्म और दर्शन के गूढ़ रहस्यों को भी अत्यंत रोचक ढंग से व्याख्यायित करने में सिद्ध थे। उनका वक्तृत्व इतना प्रभावी और तर्कपूर्ण होता था कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई भी उनकी वक्तृत्वकला और विद्वत्ता के मुरीद बन गए। एक बार उन्होंने भाजपा सांसदों के मध्य उन्हें वक्तृत्व के लिए आमंत्रित भी किया। भारतीय इतिहास और राजनीति पर पूरी रोचकता के साथ घंटों बोलने में समर्थ विद्वान के रूप में वह सर्वत्र लोकप्रिय थे। विशेषकर देश के विभाजन के मार्मिक अध्याय पर उनका सारगर्भित, धाराप्रवाह विश्लेषण सहज ही श्रोताओं को उन्हें सुनते रहने के लिए बाध्य कर देता था।
श्रीपति शास्त्री को देशाटन के साथ प्रांत-प्रांत के युवकों से वार्तालाप करने की गहन अभिलाषा रहती थी। संघ के नियमित प्रवासक्रम में वह विद्यार्थियों से मिलने, उन्हें सुनने और समझने में सर्वाधिक रुचि लेते थे। संघकार्य के लिए वह आजीवन देश का प्रवास करते रहे। उन्होंने अनेकानेक प्रतिभाओं को चुपचाप गढ़ने का अनूठा लोकसंग्रही कार्य करते हुए अपनी जीवनसाधना पूर्ण की। विश्व हिंदू वॉयस की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
ब्यूरो। 27 फरवरी,

प्रख्यात समाजसेवी नानाजी देशमुख नहीं रहे

प्रख्यात समाजसेवी नानाजी देशमुख नहीं रहे
प्रख्यात समाजसेवी नानाजी देशमुख नहीं रहे

प्रख्यात समाजसेवी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, पद्मविभूषण नानाजी देशमुख नहीं रहे। उनका चित्रकूट स्थित उनके निवास स्थान सियाराम कुटीर में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से आयुवार्धक्य के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने 27 फरवरी को सायंकाल लगभग 5 बजे अंतिम सांस ली।



नई दिल्ली में नानाजी के निधन का समाचार मिलते ही संघ एवं सहयोगी संगठनों के कार्यालयों में शोक छा गया। झण्डेवाला स्थित दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान भवन में दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि समर्पित की। बड़ी संख्या में लोग चित्रकूट रवाना भी हुए हैं जहां 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारत में लोकतंत्र को सफल करने और उसे आम आदमी के प्रति उत्तरदायी बनाने वाले अग्रणी नायकों में नानाजी को शुमार किया जाता रहा है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए चले आपात विरोधी आंदोलन के अग्रणी नेताओं में नानाजी एक थे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए राजी करने से लेकर उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संख के निकट लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। नानाजी को देखकर एक बार जेपी ने कहा था कि जिस संगठन ने देश को नानाजी जैसे रत्न दिए हैं वह संगठन कभी सांप्रदायिक और कट्टरवादी नहीं हो सकता।

वस्तुतः नानाजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उस पीढ़ी के कार्यकर्ता थे जिन्हें संघ संस्थापक एवं आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने अपने हाथों से दीक्षित किया था। 11 अक्तूबर, सन् 1916 में उनका जन्म महाराष्ट्र के परभणी जिले के कदोली नामक एक छोटे से कस्बे के एक निर्धन परिवार में हुआ था। उनका बचपन घोर अभावों में बीता। यहां तक कि उनकी स्कूली शिक्षा भी ठीक से पूरी नहीं हो पाती थी। उन्होंने जीवन के प्रारंभिक दिनों में ट्यूशन पढ़ाने और ठेले पर फल-सब्जी बेचकर आजीविका कमाने का कार्य भी किया। देशभक्ति उनके जीवन में कूट-कूटकर भरी हुई थी। वे लोकमान्य तिलक के अनन्य भक्त थे। और बाद में डॉ. हेडगेवार ने उनके जीवन को नई दिशा दिखाई। सन् 1940 में जब डॉ. हेडगेवार का निधन हो गया, नानाजी ने अपना संपूर्ण जीवन संघ प्रचारक के रूप में देश को समर्पित करने का मन बना लिया।

वह प्रचारक बनकर कुछ दिन आगरा में रहे जहां उनकी मुलाकात पंडित दीनदयाल उपाध्याय से हुई। उसके बाद संघ कार्य के विस्तार के लिए उन्होंने पूर्वी उत्तरप्रदेश को चुना और गोरखपुर आए। यहां कई महीनों तक भटकने के बाद दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विख्यात महानुभाव के घर घरेलु नौकर के रूप में उन्होंने काम शुरू किया। लेकिन चूंकि उनके मन और मिशन में संघ कार्य के विस्तार की ललक थी, अतएव वह खाली समय में संघ की शाखा का नियमित संचालन करने लगे। बच्चों में संस्कार निर्माण के इस अनूठे कार्य को देखकर लोग-बाग उनकी ओर खिंचे चले आए। धीरे-धीरे उन्होंने गोरखपुर समेत आस-पास के अनेक जनपदों में संघकार्य का विस्तार किया। शिक्षा के प्रति उनके मन में बचपन से ही तीव्र अनुराग था। यही कारण है कि उन्होंने गोरखपुर में नौनिहालों की शिक्षा के लिए देश के पहले सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की।

नानाजी देशमुख भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। सन् 1975 में आपातकाल के समय गठित जनता पार्टी के वे संस्थापक महासचिव नियुक्त हुए। आपात विराधी आंदोलन में उन्होंने केंद्रीय भूमिका का निर्वहन किया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित आपातकाल विरोधी रैली में उनके साहस को आज भी लोग बरबस याद करते हैं। तब बाबू लोकनायक जयप्रकाश नारायण को पुलिस लाठियों की बर्बरता से बचाने के लिए लाठियों के प्रहारों को अपने ऊपर झेल लेने का उत्कट एवं लोमहर्षक साहस प्रदर्शित कर उन्होंने जेपी और उनके समाजवादी समर्थकों को सदा के लिए अचंभित कर दिया था। वह आपात काल के बाद हुए आम चुनावों में गोण्डा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें केबिनेट मंत्री बनने का प्रस्ताव मिला लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और सन् 1978 में स्वप्रेरणा से राजनीति का पथ त्यागकर लोकसेवा के उदात्त पथ की यात्रा पर निकल पड़े।

सामाजिक सेवा एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधव सदाशिव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरूजी की प्रेरणा से दीनदयाल शोध संस्थान नामक एक अद्वितीय संगठन की नींव डाली। उनके जीवन पर भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और संपूर्ण क्रांति के दिग्दर्शक नेता बाबू लोकनायक जयप्रकाश नारायण का अद्भुत प्रभाव था। संभवतः इन दोनों महानुभावों के वैचारिक और प्रेरक जीवन का प्रभाव था कि उन्होंने इनके विचारों के अनुरूप स्वावलंबी ग्राम और स्वराज को असली मायनों में जिन्दा करने के लिए राजनीतिक पथ से विरत हो अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। इसके माध्यम से उन्होंने गोण्डा में बाबू लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी प्रभावती के नाम पर जयप्रभा ग्राम को विकास के आदर्श के रुप में स्थापित किया। उन्होंने पुणे के बीड़ और कालांतर में चित्रकूट में समग्र विकास के अनूठे प्रकल्प हाथ में लिए और एक दशक के भीतर ही उन्हें रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य, पेयजल, अवस्थापना सुविधाओं से सुसज्जित कर ग्रामीण विकास को नवीन आयाम दिए।

सन् 1991 में उन्होंने चित्रकूट में ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की। सन् 1999 में देश को समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें पद्म विभूषण के सम्मान से नवाजा गया। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति के रूप में नानाजी के चित्रकूट प्रकल्प को देखने के बाद सार्वजनिक रूप से उनके कार्य का चतुर्दिक बखान किया। नानाजी सन् 1999 में राज्यसभा में मनोनीत किए गए। सांसद पद का सदुपयोग करते हुए उन्होंने चित्रकूट में विकास कार्यों को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। राज्यसभा के सदस्य के रूप में उन्होंने देश में फैले आकंठ भ्रष्टाचार और राजनीतिक अकर्मण्यता पर जमकर चोट की। वे सांसदों को मिलने वाले भत्तों और विशेष सुविधाओं के सख्त विरोधी थे और उनके कार्यकाल में जब सांसदो के वेतन-भत्तों में वृद्धि की गई, उन्होंने उसे लेने से इनकार कर उसे प्रधानमंत्री सहायता कोश में जमा करवाने का निर्देश दिया।

दिल्ली में दीनदयाल शोध संस्थान की छठवीं मंजिल पर ही उनका निवास स्थान था, जहां वह दिल्ली प्रवास के समय ठहरते थे।
चित्र विवरण- ऊपर से प्रथम- लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ नानाजी देशमुख, द्वितीय चित्र में-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर, उद्योगपति रामनाथ गोयनका एवं डॉ. शांति पटेल के साथ 24 मार्च, 1979 को जेपी के स्वास्थ्य के लिए मुंबई में प्रार्थना करते हुए नानाजी देशमुख)

राकेश उपाध्याय, Panchjanya, New Delhi

श्री नानाजी देशमुख

नमस्ते,
हमें अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि रा.स्व.संघ के वरिष्ट चिन्तक एवं महान समाजसेवक श्री नानाजी देशमुख हमारे बीच नहीं रहे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत जी द्वारा भेजा गया शोक सन्देश आपके पास प्रकाशनार्थ भेजा जा रहा है.
नोट: स्वर्गीय श्री नानाजी देशमुख का पार्थिव शरीर कल (दिनांक 28 -2 -2010 ) शाम 3 बजे संघ कार्यालय केशव कुञ्ज झंडेवाला नई दिल्ली, में जनता के दर्शन हेतु रखा जायेगा.

Dr. SRIPATI SHASTRI of PUNE and Sri NANAJI DESHMUKH

Namaste,

We are sad to inform you that two veteran RSS leaders Dr. SRIPATI SHASTRI of PUNE and Sri NANAJI DESHMUKH of CHITRAKOOT passed away today.

Dr. SRIPATI SHASTRI was basically from HARIHARA of CHITRADURGA district in Karnataka. A gold medalist from Mysore University in history. He did his Ph. D thesis on "history of constitution of the world". Then he joined department of history at Pune University and worked as professor of history for two decades.

He was an active member of RSS from his student days. Dr. Shastry was a well known intellectual, speaker and thinker. He was a member of national executive committee. his lectures on "Partition of Bharat" and "1857 freedom movement" were highly inspiring. He visited several western countries and participated in many RSS functions. Unmarried, he dedicated much of his life for the cause of society. His famous book on "RSS on Christian activities" was a noted work.He was respected by all spectrum of the society irrespective of political and religious groups. His nature was acceptable to everyone and was a great teacher of history for thousands. RSS pays tributes to the great soul.


Jyotipunj

Ulhas Latkar (Publisher, Ameya Prakashan, Pune) Manohar Joshi, Ravindra Dani (Translator), Narendra Modi, Gopinath Munde, Dr. Sripati Shastri (extreme right)

Sri. Nanaji Deshmukh

Sri. Nanaji Deshmukh known for his work on rural development of villages in Madhyapradesh. His work based at Chitrakoot was model in the rural development field and regarded as "a complete laboratory of rural development". He was the founder of 'Deendayal Research institute' at Arogyadham parisar of Chitrakoot, Satna District, Madhyapradesh.

Chitrakoot Project is an integrated and holistic model for the development of rural India, based on the principles outlines in Pt. Deendayal Upadhyaya's Integral Humanism to create a society based on the complimentarity of the family, primary school and the local population. The Chitrakoot Project is a self-reliance campaign that was launched on 26th January 2002 and will cover 500 villages around Chitrakoot in 2 phases. The 80 villages taken up in the 1st phase will be self-reliant by 15th August 2005, and the remaining villages will achieve self-reliance by 26th January 2009. The Campaign has also been started in the villages covered by the Institute in Gonda and Beed districts. The self-reliance campaign covers all aspects of individual, family and societal life of the villagers. The key to the campaign is the concept of Samaj Shilpi Dampati (SSD), 'graduate' couples that lives within the villages itself, and are responsible for motivating and guiding a cluster of 5 villages.


Dr. Abdul Kalam on Nanaji Deshmukh and his works :

"I recently visited Chitrakoot in Madhya Pradesh, where I met Shri Nanaji Deshmukh, 90+ and his team belonging to the Deendayal Research Institute (DRI). The DRI is a unique institution developing and implementing a village development system, which is most suited for India. As a part of integrated rural development, villagers are engaged in water harvesting; effectively using it for cultivation of food grains, medicinal and aromatic and horticulture cultivation. They are transforming herbs into herbal products and marketing them. Apart from all these development activities, the institute is facilitating a cohesive conflict free society. As a result of this, eighty villages around Chitrakoot are almost litigation free. Villagers have unanimously decided that no dispute will find its way to court. Differences will be sorted out amicably in the village itself. The reason given by Nana Deshmukhji is that if the people fight among each other they will have no time for development. This is also true in the life of a nation in every political system. The work of the DRI has enabled the generation of employment for a large number of farmers in the Chitrakoot region. During my visit, I went to a small village called Patni where the villagers talked to me about the progress of their village and their problems. Many women said they have to send their children long distances for studying beyond the 10th Class. They requested up-gradation of the school to the plus 2 level. They also felt the need for a road which would connect multiple villages. The then Chief Minister readily agreed and announced in the meeting itself, that school upgradation and the provision of roads would be implemented immediately. I am sure that would add to the happiness of many village farmers. The DRI understands that people's power is very potent. Social advancement and prosperity are possible only by injecting the spirit of self-reliance and excellence in the younger generation. Using this principle the DRI has plans to develop a hundred clusters of villages having approximately five villages each around Chitrakoot, based on the experience of 80 villages in 16 clusters. All these have been accomplished through the DRIs "samajshilpi dampati" a new concept of counseling and intervention promoted by the DRI as a well conceived societal mission.

I would like to share a few thoughts with the Honorable Members of this Legislative Assembly on the topic "Missions for Madhya Pradesh's Prosperity" with reference to the core competence of Madhya Pradesh and national vision."

Visit www.chitrakoot.org and www.driindia.org

Tuesday, February 23, 2010

पुणे विस्फोट के बहाने

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश के कुछ शहरों में शहरों में आतंकी हमले की आशंका जताने के बाद भी जिस प्रकार पुणे के एक बेकरी में विस्फोट हुआ उससे वस्तुस्थिति का अंदाजा होता है. इससे स्पष्ट है कि चेतावनी के बाद भी अब तक लोग पूरी तरह सजग नहीं हुए है तथा वे सीखते जरूर है पर हाथ जला लेने के बाद. यह स्थिति निश्चय ही बेहतर नहीं कही जा सकती पर सच्चाई यही है तथा इस पर राजनीतिक लाभ हानि के हिसाब से बयानबाजी करने की बजाए व्यवस्था को और चुस्त एवं प्रभावशाली बनाए जाने पर बल दिया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद इसे काफी गंभीरता से लिया है तथा मामले की तेजी से जांच के लिए केन्द्र एवं महाराष्ट्र सरकार को समन्वित तथा कारगर कार्रवाई का निर्देश दिया है. जबकि विपक्षी पार्टियां खासकर भाजपा एवं वामदलों ने सरकारी तंत्र की खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता पर सवाल खड़ा किया है. जाहिर है विपक्ष इसके पीछे खुफिया तंत्र की नाकामी मानता है जबकि केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने दो टूक कहा कि पूणे विस्फोट के पीछे खुफिया नाकामी नहीं है. वैसे कुछ लोग इसके लिए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं. उनकी नजर में राज्य सरकार ने खुफिया रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया जबकि सरकार का कहना है कि संभावित निशानों पर सुरक्षा उपाय किए गए थे जाहिर है यहां जो कुछ हुआ वह धोखे से रखे गए बम के कारण हुआ. दरअसल सुरक्षा व्यवस्था की अपनी सीमा है. महत्वपूर्ण संबंधित ठिकानों एवं व्यक्तियों की सुरक्षा तो संभव है पर हर समय, हर जगह सुरक्षाबल की व्यवस्था संभव नहीं है. यानि सुरक्षा मामले में सुरक्षाबलों के साथ ही आम जनता की अहम भूमिका है. इसमें सजगता एक अहम मामला है. यदि सभी लोग इस खतरे के प्रति सजग हो तो स्थिति को बहुत हद तक काबू में लाया जा सकता है. लावारिश वस्तुओं को नहीं छूना तथा इसकी सूचना जांच एजेंसियों को देना ऐसी चीज है जिसका पालन हर हाल में किया जाना चाहिए. खासकर जब वह क्षेत्र किसी कारण से खास हो तथा आतंकियों के लिए आसान टारगेट हो. यदि खुफिया सूचना के हिसाब से वह क्षेत्र संवेदनशील हो ऐसे में जिम्मेवारी और बढ़ जाती है. पर दुर्भाग्यवश पूणे में ऐसा नहीं हुआ. मुंबई के कोरेगांव पार्क स्थित वह बेकरी यहूदी प्रार्थना सभा एवं ओशो आश्रम के कारण भी निशाने पर था. आतंकवादियों के निशाने पर होने के कारण पुलिस ने उस क्षेत्र में जांच की थी. जाहिर है वस्तुस्थिति को भांप आतंकवादियों ने प्रमुख केन्द्र की बजाए बेकरी जैसा आसान लक्ष्य चुना जहां लोग मनपसंद चीजें खाने आते है तथा भीड़-भाड़ के समय लोगों का ध्यान अन्य चीजों की ओर नहीं जाता. आतंकियों का यह अनुमान सही साबित हुआ. पुलिस बड़े लक्ष्य पर निगाह गड़ाए रही तथा आतंकवादियों ने अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण लक्ष्य को अपना निशान बना लिया. ठीक है कि इससे वे किसी बड़ा हादसा का अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए पर फिर भी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर उन्होंने यह दिखा दिया कि वे इसमें सक्षम हैं. जाहिर है इससे अब सुरक्षा व्यवस्था की सारी रणनीति की नए सिरे से समीक्षा करनी होगी तथा व्यवस्था को और चुस्त करना होगा. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि हर नागरिक इस मामले में जागरूकता का परिचय दे तथा सजग रहे. विपक्ष अपनी धरदार व प्रभावशाली भूमिका निभाए इससे भला किसी को क्या एतराज हो सकता है. बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह जरूरी भी है. सरकार की कमजोरियों की आलोचना गलत नहीं कही जा सकती पर यह भी जरूरी है कि वह महज रस्मअदायगी नहीं हो तथा महज आलोचना के लिए आलोचना नहीं हो. इसके कारण भारत पाकवात्र्ता को निशने पर लेना सही नहीं होगा.भाजपा भारत-पाक वार्ता शुरू किए जाने के विरूद्ध है तथा उसने इस मुद्दे पर खुलकर सरकार की आलोचना की है. निश्चत ही यह काफी संवेदनशील मामला है. सरकार इस मुद्दे पर अडिग रही है कि जब तक पाक भारत विरोधी आतंकवादियों के विरूद्ध समुचित कार्रवाई नहीं करता उसके साथ वार्ता बहाल नहीं की जानी चाहिए. यह गलत भी नहीं है पर इस महाद्वीप में आतंकवाद की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए 'डेडलॉकÓ की स्थिति भी बुद्धिमत्ता पूर्ण नहीं मानी जा सकती. चुप बैठकर उस दिन का इंतजार नहीं किया जा सकता जब पाकिस्तान खुद की लगाई आतंकी आग में जलकर खाक हो जायेगा. पाकिस्तान का पतन भारत के लिए कोई राहत की बात नहीं होगी क्योंकि अफगानिस्तान का अंजाम हम सबके सामने है. अत: महज चुप्पी खुद में समस्या का समाधान नहीं है. सारे बिन्दुओं को ध्यान में रखकर ही बात कना बेहतर होगा. ऐसे मुद्दे पर राजनीति करना तो किसी भी तरह से अच्छा नहीं होगा.आलेख - चदंन कुमार, जमशेदपुर

Friday, December 11, 2009

Freedom Fighters

Chandrasekhar Azad

Date of Birth : Jul 23, 1906
Date of Death : Feb 27, 1931
Place of Birth : India

Freedom Fighters
Dr. Rajendra Prasad
Purushottam Das Tandon
Motilal Nehru
Jawaharlal Nehru
Lal Bahadur Shastri
Indira Gandhi
Jayaprakash Narayan
Hakim Ajmal Khan
Pandit Madan Mohan Malaviya
Feroze Gandhi
Liaquat Ali Khan
Maulana Mohammad Ali
Maulana Shaukat Ali
Govind Ballabh Pant
Dr.Shanker Dayal Sharma
Mahavir Tyagi
Mukhtar Ahmed Ansari
Ram Manohar Lohia
Chandrasekhar Azad
Dr. B.R. Ambedkar
Mohandas Karamchand Gandhi
Dadabhai Naoroji
Sardar Vallabhbhai Patel
Bal Gangadhar Tilak
Ravi Shankar Vyas
Narhari Parikh
Jivatram Kripalani
Mahadev Desai
Mohanlal Pandya
Abbas Tyabji
Gopal Krishna Gokhale
Narahar Vishnu Gadgil
Vithalbhai Patel
Vinoba Bhave
Ganesh Vasudev Mavlankar
Vinayak Damodar Savarkar
Muhammad Ali Jinnah
Kulapati K.M. Munshi
Senapati Bapat
Mahadeo Govind Ranade
Subhas Chandra Bose
Bipin Chandra Pal
Chittaranjan Das
Maulana Abul Kalam Azad
Rabindranath Tagore
Surya Sen
Gopinath Bordoloi
Benoy Basu
Badal Gupta
Dinesh Gupta
Khudiram Bose
Bagha Jatin
Barindra Kumar Ghosh
Aravinda Ackroyd Ghosh
Surendranath Banerjea
Ambika Chakrobarty
C. Rajagopalachari
Krishna Menon
Bhogaraju Pattabhi Sitaramayya
Srinivasa Iyengar
Muhammad Iqbal
Lala Lajpat Rai
Sardul Singh Caveeshar
Sheikh Abdullah
Khan Abdul Ghaffar Khan
Bhagat Singh
Shivaram Rajguru
Sukhdev
Tej Bahadur Sapru
Sikander Hyat Khan
Madan Lal Dhingra

Chandrasekhar Azad was a great Indian freedom fighter and revolutionary thinker. Revered for his audacious deeds and fierce patriotism, he was the mentor of Bhagat Singh, the famous Indian martyr. Chandrasekhar Azad is considered one of the greatest Indian freedom fighter along with Bhagat Singh, Sukhdev, Rajguru, Ram Prasad Bismil, and Ashfaqulla Khan. Chandrasekhar Azad's parents were Pandit Sita Ram Tiwari and Jagrani Devi. He received his early schooling in Bhavra District Jhabua (Madhya Pradesh). For higher studies he went to the Sanskrit Pathashala at Varanasi. Young Azad was one of the young generation of Indians when Mahatma Gandhi launched the Non-Cooperation Movement. But many were disillusioned with the suspension of the struggle in 1922 owing to the Chauri Chaura massacre of 22 policemen. Although Gandhi was appalled by the brutal violence, Azad did not feel that violence was unacceptable in the struggle, especially in view of the Amritsar Massacre of 1919, where Army units killed hundreds of unarmed civilians and wounded thousands in Amritsar. Young Azad and contemporaries like Bhagat Singh were deeply and emotionally influenced by that tragedy. As a revolutionary, he adopted the lastname 'Azad', which means "Free" in Urdu.There is an interesting story that while he adopted the name "Azad" he made a pledge that the Police will never capture him alive. Azad and others had committed themselves to absolute independence by any means. He was most famous for The Kakori Rail Dacoity in 1925 and the assassination of the assistant superintendent of Police John Poyantz Saunders in 1928.


Azad and his compatriots would target British officials known for their oppressive actions against ordinary people, or for beating and torturing arrested freedom fighters. Azad was also a believer in socialism as the basis for a future India, free of social and economic oppression and adversity. Bhagat Singh joined Azad following the death of Lala Lajpat Rai, an Indian leader who was beaten to death by police officials. Azad trained Singh and others in covert activities, and the latter grew close to him after witnessing his resolve, patriotism and courage. Along with fellow patriots like Rajguru and Sukhdev, Azad and Singh formed the Hindustan Socialist Republican Association, committed to complete Indian independence and socialist principles of for India's future progress. Betrayed by an informer on 27 February 1931 Azad was encircled by British troops in the Alfred park, Allahabad. He kept on fighting till the last bullet. Azad is a hero to many Indians today. Alfred Park was renamed Chandrasekhar Azad park, as have been scores of schools, colleges, roads and other public institutions across India.

Tuesday, November 3, 2009

गाय के दूध व मल-मूत्र भी लाभदायक


भागलपुर।28 october 09 देश के दिग्गज संत जनों के सहयोग से 30 सितंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से निकली विश्व मंगल गौ-ग्राम रथ यात्रा बुधवार की देर शाम भागलपुर पहुंची। गौ-ग्राम रथ यात्रा के स्वागत में घंटाघर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गौ पूजन, भजन एवं संतों के प्रवचन का आयोजन किया गया। गौ ग्राम यात्रा के साथ आए अभियान के राष्ट्रीय सचिव शंकर लाल तथा अयोध्या से आए स्वामी रामनयन दास जी महाराज ने गायों की सेवा से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

शंकर लाल ने बताया कि देश में गायों को पालने की परंपरा अब धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है। वहीं विदेशी नस्लों की गायों का प्रचलन बढ़ रहा है। यह कृषि क्षेत्र के उत्पादन को भी प्रभावित करेगा। श्री लाल ने गायों की महिमा का बखान करते हुए बताया कि गोबर व गो मूत्र का प्रयोग अगर खेतों में करें तो न केवल खेतों की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी बल्कि उससे मानव स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि भैंस का दूध पीने से मानव में हिंसात्मक प्रवृति का वास होता है।

इस मौके पर पीएचईडी मंत्री अश्रि्वनी चौबे ने गौ पूजन कर पूज्य संतों का अभिनंदन किया। वहीं दूसरी ओर विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा के प्रदेश स्वागताध्यक्ष दिलीप राय, स्वागताध्यक्ष दिवाकर चंद दुबे, अनिल सिन्हा, पवन गुप्ता, अजीत घोष, राजेश कुमार, दयानंद यादव, जगदीश शर्मा, अजय कुमार, विजय वर्मा आदि ने कुरूक्षेत्र से आए यात्री दलों का पुष्प माला के साथ स्वागत किया


बाढ़, : गो संरक्षण-संवर्धन के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। प्राचीन काल में भारत को समृद्धशाली बनाने में गोवंश का महत्वपूर्ण योगदान था। यह बातें स्थानीय अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय के क्रीड़ा मैदान में बुधवार को विश्व मंगल गो-ग्राम यात्रा के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए दिगम्बर अखाड़े के स्वामी रामनयन दास जी ने कही। गोवंश का संवर्धन करना धार्मिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार राम-राम कहने से राम आपके हाथ में हो जाते हैं, वहीं गाय-गाय करते रहें तब आय आपके हाथ में होगी। गो करुणामयी, ममतामयी मां। यह सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली है। सभी रोगों का निवारण करने वाली है। गोवंश की रक्षा से पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है। रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल की जगह खेतों में गोबर डालने से उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी और पर्यावरण को भी खतरा नहीं होगा। आज पश्चिमी देशों के वैज्ञानिक भी मानते हैं कि ओजोन को ढकने का उपाय गाय का घी है। संविधान के अनुच्छेद 48 के अंतर्गत गोमाता की सुरक्षा की बात कही गयी है। गोहत्या पर रोक लगाये बिना हम अपने को स्वतंत्र नहीं कह सकते। बूढ़े गायों को हम कसाई के हाथों बेच देते हैं, यह कितना बड़ा अन्याय है। महज उसके सींग के उपयोग कर हम एक एकड़ जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ा सकते हैं। तुष्टिकरण ओर वोट की राजनीति से गोवंश बर्बाद हो रहा है। समारोह में स्वामी रामदास जी, यात्रा प्रमुख मनोज जी, नवीन कुमार, रामसागर ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किये।

विश्व मंगल गोऊ ग्राम यात्रा से सम्बंधित कार्यक्रम जोधपुर प्रान्त में प्रारम्भ शुरुहत हुई हस्ताक्षर अभियान से

गो सरंक्षण की मांग को लेकर किए हस्ताक्षर
जायल। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के तहत बुधवार को कस्बे में माहेश्वरी भवन में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। सैकडों लोगों ने मांग पत्र पर हस्ताक्षर गो संरक्षण की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक हरकरण पारीक ने बताया कि गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करवाने, भारतीय नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्द्धन, गोचर भूमि के संरक्षण व केन्द्रीय कानून बनाकर गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के तहत हस्ताक्षर कराए गए।
उन्होंने बताया कि देश भर से 50 करोड हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति को प्रस्तुत किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील कार्यवाह सोहनलाल गोदारा ने बताया कि ग्रामवार कमेटियों का गठन कर गांव-गांव हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है।
'गौ सेवा ही सबसे बडी सेवा'
निमाज। कस्बे की श्रीकृष्ण गोशाला में सोमवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र रोहिवाल ने कहा कि गौ सेवा, मातृ सेवा से भी बडी सेवा है। इससे आत्मिक संतुष्टि मिलती है। श्रीकृष्ण गोशाला समिति के सचिव शिवराम एकलिया ने कहा कि एक गाय में 33 करोड देवी-देवताओं का वास होता है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक महावीर, तहसील प्रमुख मुकेश, गोशाला समिति के संरक्षक संत सोहनराम रामस्नेही, अध्यक्ष मुरलीधर पाठक, संत कानाराम महाराज, चन्द्राराम कुमावत आदि ने भी संबोघित किया।
हस्ताक्षर अभियान शुरू
सिरोही। जिलेभर में कई स्थानों पर सोमवार को विश्व मंगल गौ-ग्राम यात्रा का जन जागरण हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयगोपाल पुरोहित के अनुसार भाटकडा स्थित शिव मंदिर के महंत हरिदास ने सवेरे गौ माता का पूजन कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अभियान 2 नवम्बर तक चलाया जाएगा। इसके लिए शहर में 11 भाग बनाकर 101 टोलियां गठित की गई हैं। इस अवसर पर हरिसिंह सिंदल, कैलाश जोशी, जे.पी रावल, मधुसूदन त्रिवेदी, महेन्द्र प्रजापत, सुबोध प्रजापत समेत कई लोग उपस्थित थे।
आबूरोड। विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा के तहत जनजागरण के उद्देश्य से प्रस्तावित हस्ताक्षर अभियान का सोमवार सुबह थाना परिसर से शुभारम्भ किया गया। हस्ताक्षर के साथ ही गौमाता की सेवार्थ प्रति सदस्य से सहयोग राशि के रूप में एक रूपया लिया जा रहा है।
इस अवसर पर यात्रा समिति के सुरेश कोठारी, तहसील संयोजक भरत सीरवी, प्रचार प्रमुख मंदीपसिंह, भगवतसिंह परमार व नगर संयोजक मनीष पंचाल आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद राजकीय चिकित्सालय व नगरपालिका कार्यालय में अभियान के समर्थन में कर्मचारियों, अघिकारियों एवं शहरवासियों के हस्ताक्षरण करवाए। हस्ताक्षर अभियान संयोजक भरतकुमार सीरवी के अनुसार नगर में हस्ताक्षर अभियान के लिए वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

गोवंश की रक्षा परमधर्म-तोगडिया

अनादरा। गोवंश की रक्षा करना हिन्दू समाज का परम धर्म है, देश में बढती गोहत्या के तांडव को हर हाल में रोकना होगा। यह बात सिरोडी के आदर्श बाल निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण भाई तोगडिया ने कही। गौ ग्राम रक्षा हस्ताक्षर अभियान समारोह में रविवार को आए तोगडिया ने कहा कि पहले जब गोवंश सुरक्षित था। तब देश में शांति थी, रोग नहीं थे। लेकिन बढती गौ-हत्याओे से अशांति फैलती जा रही है।
ग्रामीणों ने तोगडिया का ढोल बजाकर स्वागत किया। विहिप विभाग प्रमुख इन्द्रजीत सिंह ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर तीर्थगिरी महाराज, विहिप प्रांत मंत्री भंवरलाल चौधरी, जिला अध्यक्ष मोडाराम रावल, प्रांत अध्यक्ष विरेन्द्र भंडारी, भूराराम, हरिसिंह देवडा, नारायणसिंह राव मौजूद थे।

'गाय हमारी संस्कृति का आधार'
भीनमाल। विश्व मंगल गो-ग्राम यात्रा के तहत तहसील क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान का सोमवार को गायत्री मंदिर में जैन मुनि जयरत्न विजय महाराज ने हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जैन मुनि ने कहा कि गाय संस्कृति का आधार एवं पूजनीय है। जिसका हर हालत में संरक्षण आवश्यक है। आरएसएस के जिला संघचालक डॉ. श्रवणकुमार मोदी ने अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर मोहनलाल परिहार, महेश व्यास, रतनलाल अग्रवाल व सुरेश पारिक सहित बडी संख्या में विद्यार्थी व लोग मौजूद थे। अंत में यात्रा के संयोजक मदनसिंह मणधर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आहोर। निकटवर्ती भाद्राजून ढाणी स्थित कृष्ण गौशाला में महामंडलेश्वर संतोषभारती महाराज ने हस्ताक्षर कर विश्वमंगल गौ ग्राम यात्रा के हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके महामंडलेश्वर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा करनी चाहिए, क्योंकि गौ माता ही सृष्टि का आधार है। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह खीमाराम शंखवाली, भाद्राजून तहसील कार्यवाह तेजकरण बालोत, तहसील संयोजक चतराराम चौधरी, व अन्य गौ भक्तों ने गौ महत्व पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार दयालपुरा गांव में गौ ग्राम यात्रा समिति का गठन किया गया।
जिसमें महिपालसिंह चारण को यात्रा प्रमुख, उप सरपंच जगदीश त्रिपाठी को कार्यक्रम प्रमुख, मदनगोपाल व्यास को प्रचार प्रमुख, नरोत्तमलाल त्रिपाठी को संयोजक, नरपतपुरी गोस्वामी को सह संयोजक, प्रवीण माली को कोषाध्यक्ष, कन्हैयालाल सोनी व जोगसिंह को हस्ताक्षर प्रमुख मनोनीत किया गया। चांदराई गांव में गौ भक्तों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें गौ ग्राम यात्रा को लेकर हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित गौ भक्तों द्वारा गौ ग्राम यात्रा को लेकर हस्ताक्षर अभियान की विधिवत शुरूआत की गई।

सांचौर। निकटवर्ती पादरडी गांव में विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा कार्यक्रम क्षेत्र के साधु संतों के नेतृत्व में 30 अक्टूम्बर को प्रारम्भ किया जाएगा। तहसील संयोजक जयंतीलाल पुरोहित ने बताया कि विश्वमंगल गो-ग्राम यात्रा की तैयारियां जोरो पर चल रही है। गाय और ग्राम को बचाने के लिए चल रहे इस कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अक्टूबर को पादरडी गांव में साधु-संतों के नेतृत्व में होगा।रामसीन। कस्बे समेत आसपास के गांवों विश्वमंगल गौ ग्राम यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समितियों का गठन कर हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम संयोजक परबतसिंह सिन्दल व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांवाें में समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।

हस्ताक्षर करने उमडे लोग

नागौर। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के तहत गोवंश संरक्षण के लिए छह सूत्री मांग पत्र पर सोमवार को लोगों ने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। हस्ताक्षर करने को लेकर लोगों में बडा उत्साह नजर आया। अभियान के तहत बंशीवाला मंदिर में सुबह से ही लोग हस्ताक्षर करने के लिए पहंुचने लगे। दिन भर यह सिलसिला चला।

मेडता रोड । विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को यहां रामद्वारा में कार्यकर्ताओे की बैठक में जिम्मेवारियां सौंपी गई। बैठक में गोग्राम यात्रा के जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संस्कृति को बचाने के लिए गो संरक्षण जरूरी है। आज गाय की हर जगह दुर्दशा हो रही है। हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए गाय की सेवा करने का जज्बा लोगों में पैदा करना होगा। खण्ड संयोजक इन्द्रचंद भाकल ने यात्रा के उद्देश्यों के बारे में अवगत करवाया। संत गोरधन दास ने कहा कि गाय का गोबर व मूत्र अमृत के समान है जो कई रोगों को काटता है। इस मौके पर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन चौराहे पर लगाई गई गोयात्रा प्रदर्शनी को देखने लोगों की भीड उमडी। लोगों ने गो संरक्षण मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए।
यात्रा के लिए समिति का गठन कर नंदलाल शर्मा को अध्यक्ष, भंवरलाल दाधीच उपाध्यक्ष, बालकिशन सोनी, भीखाराम लटियाल, शेरू वैष्णव, राजकुमार चौहान को मंत्री, इन्द्र भाकल व पवन कोठारी को कोषाध्यक्ष व विजय कुमार को यात्रा प्रमुख बनाया गया।

मेडतासिटी। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के मेडता तहसील संयोजक नारायणसिंह राजपुरोहित ने कहा कि आज विदेशों में भारतीय नस्ल की गायों का महत्व बढा है। प्राचीन काल से गाय का भारतीय संस्कृति से अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। राजपुरोहित रविवार रात रेगारो के मोहल्ला स्थित गंगामाई मंदिर प्रांगण में विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोघित कर रहे थे। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने, गो भक्त बनने एवं गो वृति का भाव जगाने पर बल दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए घेवरराम ने वर्तमान समय में गाय के महत्व को समझते हुए गो सेवा के लिए आगे पर बल दिया। इस मौके पर जगदीशप्रसाद दायमा ने आगामी गो ग्राम यात्रा की कार्य योजना एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में दुर्गेश दायमा, अशोक सेन, महेन्द्र, ताराचंद, दिनेश, मांगीलाल पटवारी, विनोद, जगदीशप्रसाद जावा, रणजीत, मनोहरलाल आदि मौजूद थे।

परबतसर। विद्या भारती के क्षेत्रीय प्रमुख रूद्र कुमार शर्मा ने कहा कि गाय का महत्व हमारी संस्कृति बहुत अघिक है। गाय एक चलता फिरता औषधालय भी है। गाय के बछडे के मूत्र से कैंसर का इलाज हो रहा है। गाय के गोबर और मूत्र से उपजे अन्न का बाजार में तिगुना मुल्य मिल रहा है। पंजाब में किसान रासायनिक छिडकावों व यूरिया के उपयोग से धरती का बंजर कर बैठे हैं। गाय के गोबर से भूमि उपजाऊ होती है। कार्यक्रम में तहसील संयोजक नवनील गौड, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरूणकुमार माथुर, पीयुष दवे एबीवीपी के वीरेन्द्रसिंह, रामस्वरूप मोदी, ओमप्रकाश सैन, विनोद बागडा, जस्साराम बागडा, चतुर्भुजराज पुरोहित, प्रभुदयाल जांगिड, बनवारीलाल आदि मौजूद थे।

लाडनूं। रामस्नेही सम्प्रदाय के संत स्वामी रामनिवास महाराज ने गाय के हित में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संचालित विश्व मंगल गोग्राम यात्रा के तहत अपने हस्ताक्षर सर्वप्रथम कर अभियान का श्रीगणेश किया। इस मौके पर रामनिवास महाराज ने कहा कि हमारे संस्कारों और संस्कृति को यदि कायम रखना है तो हमें पुन: घर-घर में गोपालन की तरफ आना पडेगा। गाय सबसे लाभदायक पशु होने के साथ हमारे लिए श्रद्घा का केन्द्र एवं पूजनीय भी है।
किशनाराम गोदारा ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तहसील कार्यवाह बजरंगलाल सैनी ने बताया कि लाडनूं क्षेत्र को गो ग्राम यात्रा के तहत चार खण्डों में विभक्त कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रचार प्रसार मंत्री विरेन्द्र भाटी मंगल ने बताया कि राष्ट्रपति को दिए जाने वाले इस ज्ञापन में पचास करोड लोगों के हस्ताक्षर होंगे। संघ के नगर कार्यवाह नरेन्द्र भोजक ने बताया कि लाडनूं, जसवंतगढ, निम्बीजोधा व मिठडी खण्डों में कार्यकर्ता क्षेत्र में जुटे हैं।