WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Wednesday, April 7, 2010

प्रस्ताव

प्रस्ताव - 1विश्व मंगल गो ग्राय यात्रा: गोवंश रक्षण व ग्राम विकास की सार्थक पहल
पूज्य साधु-संतों द्वारा विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा के सफल आयोजन पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा देश भर केे सभी साधु-संतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस यात्रा को मिले अपूर्व जन-सहयोग के लिए देश की जनता एवं विविध सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों का हार्दिक अभिनंदन करती है। विकास की वर्तमान अवधारणा से पर्यावरण को हो रही क्षति से आज जब सम्पूर्ण विश्व गम्भीर रूप से चिन्तित है, ऐसे में इस यात्रा ने प्रकृति के अनुकूल और गोवंश व ग्राम केन्द्रित विकास की वैकल्पिक कार्य योजना के क्रियान्वयन की आवश्यकता को पुनः बल प्रदान किया है।28 सितम्बर 2009 से 17 जनवरी 2010 के बीच आयोजित इस यात्रा की मुख्य व उपयात्राओं के अन्तर्गत देश के 4.11 लाख ग्रामों में सम्पर्क हुआ है। कुल 2.34 लाख स्थानों पर हुई सभाओं में लगभग डेढ़ करोड़ जनता उपस्थित रही है। गोवंश रक्षा की माँग के समर्थन में लगभग साढ़े आठ करोड़ नागरिकों के हस्ताक्षर हुए हैं, जिनमें सभी मत-पंथों के लोगों सहित बड़ी संख्या में विविध दलों के सांसद व विधायक भी सम्मिलित हैं। प्रतिनिधि सभा का मानना है कि इतने विशाल हस्ताक्षर अभियान से यह स्पष्ट हो जाता है कि गोवंश रक्षा के पक्ष में कितना व्यापक जन समर्थन है। यह केन्द्र व राज्य सरकारों को उनके दायित्व का स्मरण कराता है कि वे गोवंश रक्षण एवं गौ केन्द्रित ग्राम विकास की व्यापक कार्य योजना के क्रियान्वयन की पहल व प्रयास करें। रासायनिक कृषि की अलाभकारिता, स्वास्थ्य पर संकट व उससे बंजर होती भूमि, गाँवों में शिक्षा-चिकित्सा जैसी जीवन की मौलिक सुविधाओं के अभाव एवं सिंचाई हेतु जल की कमी जैसे कारणों से गाँवों से बढ़ते पलायन को देखते हुए पहली प्राथमिकता ग्राम विकास की होनी चाहिये। इस हेतु सरकार को गाँवों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, चिकित्सा व परिवहन आदि सुविधाओं का विस्तार और कुटीर, लघु व ग्रामोद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसरों का विकास करना चाहिये। सन्तुलित फसल चक्र, जैविक, प्राकृतिक व पर्यावरण सम्पोषक कृषि, पारम्परिक जल स्रोतों व नवकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विकास द्वारा ही स्वावलम्बी ग्राम व्यवस्था के माध्यम से सम्पूर्ण आर्थिक व पर्यावरणीय संकटों का समाधान सम्भव है। इस हेतु ग्रामों की भू-सम्पदा, जल सम्पदा, वन सम्पदा, गौ सम्पदा व अन्य जीव सम्पदा की सुरक्षा व समन्वित विकास की दिशा में अविलम्ब कदम उठाए जाने चाहिये। साथ ही देश खाद्यान्न के विषय में आत्म निर्भर बना रहे, इसलिए कृषि भूमि के क्षेत्रफल में कमी न आने पाये, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये। पंचगव्य से दैनिक उपयोग के विविध उत्पाद व औषधियों के निर्माण से ग्रामीण जनता की आय में वृद्धि की जा सकती है। इसी प्रकार गोबर गैस व बैल-चलित ऊर्जा उत्पादन संयंत्र से ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। गौ केन्द्रित ग्राम विकास से गाँवों को समृद्धि की ओर ले जाया जा सकता है। इसलिए इस सम्पूर्ण गोै आधारित विज्ञान व प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान, इसका व्यापक प्रसार व पाठ्यक्रम में समावेश होना चाहिये। भारत में पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक कार्यकर्ताओं व वैज्ञानिकों ने इस सम्बन्ध में उल्लेखनीय पहल की है, जिसके कारण गोशालाओं के पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ पंचगव्य आधारित विविध नवीन उत्पादों तथा उपकरणों के विकास के प्रयास भी चल रहे हंै। इन सब प्रयासों से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि भारतीय मूल के गोवंश के अद्भुत गुणों को देखते हुए उसकी रक्षा, विकास तथा नस्ल सुधार के प्रयास अत्यंत लाभकारी होंगे। प्रतिनिधि सभा का मत है कि इन सभी प्रयासों को और अधिक समन्वित व संगठित करने की आवश्यकता है। कई प्रदेशों द्वारा जैविक कृषि हेतु किए जा रहे आरम्भिक प्रयासों को और भी अधिक व्यापक करना चाहिए। गोशालाओं को प्रति गाय, प्रतिदिन की दर से देय अनुदान सम्बन्धी पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय का निर्णय भी सभी राज्यों के लिये गोवंश रक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय कदम होगा।हमारे संविधान के नीति निर्देशक सिद्धांतों में गोहत्या रोकने के निर्देश के साथ ही पर्यावरण, जल-स्रोतों एवं वन्य जीवों के संरक्षण व संवर्द्धन को शासन व नागरिकों का कत्र्तव्य बतलाते हुए प्राणी मात्र पर करुणा का निर्देश दिया है। गुजरात सरकार के सम्पूर्ण गोवंश की हत्या पर रोक लगाने के लिए बने कानून का सर्वोच्च न्यायालय की सात सदस्यीय पीठ ने अपने 2005 के ऐतिहासिक निर्णय में समर्थन कर इन नीति निर्देशक सिद्धांतों को बल प्रदान किया है। आज जिन राज्यों में गोवंश रक्षण सम्बन्धी कानून हैं, उन्हें और अधिक प्रभावी बनाते हुए उनका समुचित क्रियान्वयन किया जाना चाहिये। कर्नाटक सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत गोरक्षा सम्बन्धी विधेयक सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय प्रारूप सिद्ध हो सकता है। केन्द्र सरकार को भी गोवंश के मांस-निर्यात पर दिए जा रहे अनुदान को समाप्त करते हुए उसके निर्यात एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाना चाहिए। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का स्पष्ट मत है कि संविधान के नीति निर्देशक सिद्धान्तों, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय तथा विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा में हुई जनभावनाओं की प्रबल अभिव्यक्ति के उपरान्त भी यदि केन्द्र तथा राज्य सरकारें अपना कत्र्तव्य नहीं निभाती हैं तो यह जनतंत्र तथा संविधान की भावनाओं की अक्षम्य अवहेलना होगी। प्रतिनिधि सभा केन्द्र तथा सभी राज्य सरकारों से आग्रह करती है कि वे - 1. सम्पूर्ण गोवंश की हत्या बंदी के कानून का विधेयन कर, उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देते हुए पड़ोसी देशों में हो रहे गोवंश के निर्यात व तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।2. भारतीय नस्ल के गोवंश को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर, उसकी नस्लीय शुद्धता को बनाए रखने के सभी सम्भव प्रयास करें।3. गोशालाओं, देशी गोवंश, गोचर भूमि, गोबर गैस जनित व बैल-चालित ऊर्जा उत्पादन, जैविक व प्राकृतिक कृषि एवं पंचगव्य चिकित्सा जैसे गो-संवर्द्धन के विविध आयामों के विकास के लिए पहल करें।4. देश के ग्राम स्वावलम्बी व समृद्ध हों, इस हेतु वहाँ शिक्षा, चिकित्सा व परिवहन आदि की पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ और भू व जल संरक्षण के सभी उपायों सहित ग्रामोद्योगों एवं ऊर्जा के नवकरणीय स्रोतों के प्रचुर विकास के प्रयास करंे। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा समस्त देश-वासियों और विशेषकर स्वयंसेवकों से आवाहन करती है कि ग्राम विकास एवं गोवंश रक्षा हेतु इस यात्रा में दिये गये संदेश ”चलें गाँव की ओर, चलें गाय की ओर, चलें प्रकृति की ओर“ को सक्रियतापूर्वक क्रियान्वित कर सार्थक करें।
प्रस्ताव - २ जम्मू - कश्मीर: स्थायी समाधान के लिए राष्ट्रीय सहमति का सम्मान करें
पिछले कुछ वर्षों से जम्मू-कश्मीर राज्य की परिस्थितियाँ जिस गलत दिशा में जा रही हैं, उस पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा चिंता व्यक्त करती है। राज्य तथा केन्द्र सरकारों द्वारा उठाए हुए कदम उसे और अधिक स्वायत्तता एवं पृथकतावाद की ओर ढकेल रहे हैं।अ.भा.प्र.सभा जम्मू-कश्मीर सरकार की लोकतंत्र विरोधी, अनुसूचित जाति विरोधी, मानवाधिकार विरोधी, महिला विरोधी एवं अलगाववाद समर्थक मानसिकता की घोर निंदा करती है। यह एक विडम्बना है कि सरकार विधानसभाजैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं का निर्लज्जतापूर्वक दुरुपयोग करते हुए कुछ राजनीतिक दलों के साथ मिलकर, राज्य के राष्ट्रभक्त लोगों के प्रति विद्वेष की राजनीति चला रही है। कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित, ससम्मान व गरिमा के साथ घर वापसी की कोई संभावना दिखाई नहीं देने से उनकी वेदनाओं का कहीं कोई अंत नहीं दिखाई दे रहा है। पश्चिमी पाकिस्तान से आए दो लाख शरणार्थी, छम्ब से विस्थापित एक लाख लोग एवं पाक व्याप्त कश्मीर से आए आठ लाख विस्थापित अब भी दशकों की उपेक्षा एवं मूलभूत अधिकारों से अपवंचना की यातना झेल रहे हैं। राज्य की अनुसूचित जाति के हिन्दुओं ने लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद ही आरक्षण का अधिकार प्राप्त किया है। अब राज्य सरकार पिछले दरवाजे से उन्हें उनके इन विधिक अधिकारों से वंचित करने के लिए कानून बना रही है, जिससे जम्मू क्षेत्र की अनुसूचित जातियाँ घाटी में आरक्षण से लाभ नहीं उठा पाएँगी।राजनीतिक सत्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग अलगाववादी शक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए कर रही है। वह ऐसी ‘आत्म-समर्पण नीति’ की बात कर रही है जिसके अन्तर्गत 20 वर्ष पूर्व पाकिस्तान जा चुके आतंकवादियों को घाटी में पुनर्वास के प्रस्ताव के साथ वापस लाया जाएगा। वह उस मृत प्राय विधेयक - पर्मानेंट रेजिडेंट सर्टिफिकेट (डिस्क्वालिफिकेशन) बिल-को पुनर्जीवित करने की बात कर रही है जिसके अन्तर्गत राज्य की उन महिलाओं की नागरिकता समाप्त करने का प्रस्ताव है जो शेष भारत के किसी व्यक्ति से विवाह करेंगी। ऐसा कदम न केवल महिलाओं के मूल अधिकारों के विरुद्ध है अपितु अन्र्तराष्ट्रीय अधिनियमों ;बवदअमदजपवदेद्ध का भी उल्लंघन होगा। अ.भा.प्र.सभा कश्मीर समस्या के प्रति केन्द्र सरकार के दृष्टिकोण व कार्यवाइयों की निंदा करती है। इनसे जम्मू-कश्मीर सरकार के भीतर तथा बाहर विघटनकारी शक्तियों को ही मदद मिली है। प्रधानमंत्री द्वारा गठित कार्यदल के अध्यक्ष जस्टिस सगीर अहमद की रिपोर्ट में अनुच्छेद 370 को स्थायी करने, राज्य विधानसभा द्वारा राज्यपाल के चुनाव तथा राज्य को और अधिक स्वायत्तता देने जैसी बातों का खुला समर्थन अलगाववादी स्वरों को ही बल प्रदान करता है।केन्द्रीय गृहमंत्री के इस वक्तव्य से कि जम्मू-कश्मीर समस्या ”एक विशिष्ट राजनीतिक समस्या है जिसके विशेष समाधान की आवश्यकता है“ अंतर्निहित भ्रम एवं परिस्थिति की कम समझ का पता चलता है। प्रतिनिधि सभा यह दुहराती है कि जम्मू-कश्मीर समस्या मूलतः सीमा पार से पाकिस्तान के प्रोत्साहन एवं सहयोग से चलने वाला आतंकवाद है। इसके साथ कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केन्द्र सरकार इस समस्या का समाधान ‘गुपचुप कूटनीति’ ;फनपमज कपचसवउंबलद्ध के माध्यम से करना चाहती है। प्रतिनिधि सभा आग्रह करती है कि सरकार जम्मू-कश्मीर पर पारदर्शिता बरते।अ.भा.प्रतिनिधि सभा इस बात पर गहरा दुःख प्रकट करती है कि केन्द्र सरकार की दुर्बलतापूर्ण नीति ने पृथकतावादियों तथा उनके आकाओं के मनोबल को बढ़ाने का ही काम किया है। हुर्रियत तथा अन्य भारत विरोधी गुटों के नेताओं को फरवरी 2010 में दिल्ली में पाक विदेश सचिव से भेंट करने की अनुमति दी गई, उन्हें पाक दूतावास के भोज में भाग लेने दिया गया और उन्हें इस्लामी राष्ट्र संघ (ओ.आई.सी.) की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश जाने तक की भी अनुमति दी गई। प्रतिनिधि सभा यह जानना चाहती है कि ऐसी घोर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अनुमति देने के पीछे सरकार की क्या विवशता रही है।इस ढुलमुल रवैये के कारण विगत कुछ माह में घाटी में हिंसा तथा आतंकवाद की घटनाएँ बढ़ी हैं। सेना ने भी माना है कि घुसपैठियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सेना तथा अर्द्धसैनिक बलों ने ‘आन्दोलनात्मक आतंकवाद’ के रूप में पाक प्रायोजित नए कुचक्र का उल्लेख किया है। आक्रामक प्रदर्शनकारियों के हाथों विगत कुछ महीनों में 1500 से अधिक सी.आर.पी.एफ. के जवान घायल हुए हैं तथा उनके 400 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा राज्य में हमारे सुरक्षा बलों के मनोबल को गिराने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त करती है। घाटी से 35000 जवानों की वापसी ने सुरक्षा बलों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। झूठे शोपियान बलात्कार कांड तथा श्रीनगर फायरिंग जैसी घटनाओं में सुरक्षा बलों को फँसाने के प्रयासों से सशस्त्र बलों का मनोबल और अधिक गिर रहा है। यह रवैया इस गंभीर स्तर तक पहुँच गया है कि बी.एस.एफ. के एक कमाण्डेण्ट को आतंकवादी भीड़ पर अश्रु गैस के गोले दागने का आदेश देने के आरोप में गिरफ्तार कर जम्मू- कश्मीर पुलिस को सौप दिया गया। प्रतिनिधि सभा का आग्रह है कि केन्द्र सरकार को भारत-पाक संबंधों के बारे में अपनी नीति को सुसंगत व स्पष्ट करना चाहिए। गिलगिट-बालुचिस्तान को अपने देश का पांचवाँ प्रांत घोषित करने के निर्णय से पाकिस्तान की बढ़ती हठवादिता का पता चलता है। भारत सरकार को इस पर गहरी आपत्ति दर्ज करनी चाहिए क्योंकि यह क्षेत्र पाक अधिकृत कश्मीर का भाग है और इसीलिए हमारे देश का अंग है। यह सभा सरकार को 22 फरवरी 1994 के संसद के उस सर्वसम्मत प्रस्ताव का स्मरण कराना चाहती है जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर के भारत में सम्पूर्ण वापसी का संकल्प व्यक्त किया गया था।अ. भा. प्रतिनिधि सभा सरकार का आवाहन करती है कि वह जम्मू-कश्मीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए इस प्रस्ताव में व्यक्त राष्ट्रीय सहमति का अनुगमन करे। इस संदर्भ में सरकार को निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यान में रखना चाहिए:1. जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय अन्तिम तथा किसी प्रकार की समझौता-वार्ता से परे है।2. जम्मू-कश्मीर के लिए पृथक संविधान व झण्डा भारत की अखण्डता के विरुद्ध है। यह हमारे संविधान की भावना, लोकतांत्रिक हितों तथा जनता के मूलभूत अधिकारों के भी विरुद्ध है। इसलिए इसे समाप्त होना ही चाहिए। 3. हमारे संविधान में शामिल किया गया अनुच्छेद 370 एक ‘अस्थाई व संक्रमणकालीन व्यवस्था’ थी। परन्तु समाप्त होने के स्थान पर यह आज भी अलगाववादी तत्त्वों का हथियार बना हुआ है।4. समर्पण नीति, खुली सीमाएँ, ए.एफ.एस.पी. (आम्र्ड फोर्सेज स्पेशल पाॅवर्स) एक्ट को हटाने जैसे प्रश्नों को पाक-अफगान सीमा पर घट रही घटनाओं तथा भारत की सुरक्षा पर हो़ने वाले उनके प्रभावों जैसे व्यापक संदर्भों में देखा जाना चाहिए।5. जम्मू-कश्मीर से सेना की वापसी एवं सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने से हमारी आंतरिक व अंतर्राष्ट्रीय स्थिति कमजोर पड़ेगी। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सरकार को चेतावनी देती है कि जम्मू-कश्मीर के बारे में कोई भी गलत निर्णय या समझौता राष्ट्र सहन नहीं करेगा।

गो- ग्राम रक्षा विशेषांक

गो- ग्राम रक्षा विशेषांक
काशी
श्री सीताराम केदिलाय जी

Sunday, March 28, 2010

कुरुक्षेत्र में संघ का मंथन आज
भास्कर न्यूज & कुर�
गोरक्षा, कश्मीर मुद्दा व राष्टï्रीय सुरक्षा के मुख्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का आगाज गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के सभागार में हुआ। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आने वाली 28 मार्च तक चलने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व इससे संबंद्ध संगठनों की इस महत्वपूर्ण बैठक में 1400 प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। उदघाटन सत्र में संघ के सर कार्यवाहक सुरेश जोशी उर्फ भैय्या जी ने वार्षिक रिर्पोट पेश कर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण पेश करने वाले नेताओं को नमन किया। उन्होंने श्रेष्ठ कर्मयोगी नानाजी देसमुख, संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख रहे डा. श्रीपति शास्त्री, दक्षिण कर्नाटक के प्रांत संघ चालक डा. कृष्णमूर्ति, गुजरात प्रांत के नटवर सिंह , जम्मू कश्मीर के प्रांत संघ चालक ओमप्रकाश मैगी, वामपंथी नेता ज्योति बसु, छोटे लोहिया के रुप में विख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला, आंध्र के धर्मजागरण प्रमुख भीमसेन राव देशपांडे सहित देश के अन्य हिस्सों में देशसेवा को समर्पण करने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। सुरेश जोशी उर्फ भैय्या जी ने बताया कि इस वर्ष विश्वमंगल गो ग्राम यात्रा के रूप में कई प्रमुख संगठनों के सहयोग से देश को जागरूक करने वाला आंदोलन चलाया गया। बैठक 28 मार्च को संपन्न होगी।यात्रा के दौरान देशभर के आठ करोड़ 35 लाख से अधिक लोगों की ओर से हस्ताक्षरित ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को सौंपा गया। सरकार्यवाहक सुरेश जोशी उर्फ भैय्या ने कहा कि आज देश की समस्याओं का समाधान केवल हिंदूत्व में है और हिंदू समाज में देशोत्मबोध, आत्मसम्मान की भावना प्रबल करना ही एकमात्र विकल्प है। यही कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ कर रहा है। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 28 मार्च को संपन्न होगी।
स्त्रोत : http://www.bhaskar.com/2010/03/27/402324.html

राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा कुरुक्षेत्र में प्रारंभ




राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा कुरुक्षेत्र में कल से प्रारंभ हुई . प. पु. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी माँ भारती को पुष्प अर्पण कर तथा दीपक जलाकर सभा का शुभारम्भ किया.
त्रिदिवसीय इस प्रतिनिधि सभा का समापन रविवार २८ मार्च को होगा. इस प्रतिनिधि सभा में संघ के कार्यो का सिहांवलोकन, संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा, देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियां तथा परिस्थितियों पर गहनता से विचार विमर्श होगा . राष्ट्रीय हित के अनेक मुद्धो पर मंथन होकर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे.


सोमवार, २२ मार्च २०१०

(गाँधीजी के नाम सुखदेव की यह ‘खुली चिट्ठी’ मार्च, 1931 में लिखी गई थी, जो गाँधी जी के उत्तर सहित हिन्दी ‘नवजीवन’, 30 अप्रैल, 1931 के अंक में प्रकाशित हुई थी. यहाँ सुखदेव के पत्र को प्रकाशित किया जा रहा है)
परम कृपालु महात्मा जी,
आजकल की ताज़ा ख़बरों से मालूम होता है कि समझौते की बातचीत की सफलता के बाद आपने क्रांतिकारी कार्यकर्त्ताओं को फिलहाल अपना आंदोलन बंद कर देने और आपको अपने अहिंसावाद को आजमा देखने का आखिरी मौक़ा देने के लिए कई प्रकट प्रार्थनाएँ की हैं.
वस्तुतः किसी आंदोलन को बंद करना केवल आदर्श या भावना से होनेवाला काम नहीं है. भिन्न-भिन्न अवसरों की आवश्यकताओं का विचार ही अगुआओं को उनकी युद्धनीति बदलने के लिए विवश करता है.
माना कि सुलह की बातचीत के दरम्यान, आपने इस ओर एक क्षण के लिए भी न तो दुर्लक्ष्य किया, न इसे छिपा ही रखा कि यह समझौता अंतिम समझौता न होगा.
मैं मानता हूँ कि सब बुद्धिमान लोग बिल्कुल आसानी के साथ यह समझ गए होंगे कि आपके द्वारा प्राप्त तमाम सुधारों का अमल होने लगने पर भी कोई यह न मानेगा कि हम मंजिले-मकसूद पर पहुँच गए हैं.
संपूर्ण स्वतंत्रता जब तक न मिले, तब तक बिना विराम के लड़ते रहने के लिए महासभा लाहौर के प्रस्ताव से बँधी हुई है.
उस प्रस्ताव को देखते हुए मौजूदा सुलह और समझौता सिर्फ कामचलाऊ युद्ध-विराम है, जिसका अर्थ यही होता है कि आने वाली लड़ाई के लिए अधिक बड़े पैमाने पर अधिक अच्छी सेना तैयार करने के लिए यह थोड़ा विश्राम है.
इस विचार के साथ ही समझौते और युद्ध-विराम की शक्यता की कल्पना की जा सकती और उसका औचित्य सिद्ध हो सकता है.
किसी भी प्रकार का युद्ध-विराम करने का उचित अवसर और उसकी शर्ते ठहराने का काम तो उस आंदोलन के अगुआओं का है.
लाहौर वाले प्रस्ताव के रहते हुए भी आपने फिलहाल सक्रिए आन्दोलन बन्द रखना उचित समझा है, तो भी वह प्रस्ताव तो कायम ही है.
इसी तरह हिंदुस्तानी सोशलिस्ट रिपब्लिकन पार्टी के नाम से ही साफ पता चलता है कि क्रांतिवादियों का आदर्श समाज-सत्तावादी प्रजातंत्र की स्थापना करना है.
यह प्रजातंत्र मध्य का विश्राम नहीं है. उनका ध्येय प्राप्त न हो और आदर्श सिद्ध न हो, तब तक वे लड़ाई जारी रखने के लिए बँधे हुए हैं.
परंतु बदलती हुई परिस्थितियों और वातावरण के अनुसार वे अपनी युद्ध-नीति बदलने को तैयार अवश्य होंगे. क्रांतिकारी युद्ध जुदा-जुदा मौकों पर जुदा-जुदा रूप धारण करता है.
कभी वह प्रकट होता है, कभी गुप्त, कभी केवल आंदोलन-रूप होता है, और कभी जीवन-मरण का भयानक संग्राम बन जाता है.

ऐसी दशा में क्रान्तिवादियों के सामने अपना आंदोलन बंद करने के लिए विशेष कारण होने चाहिए. परंतु आपने ऐसा कोई निश्चित विचार प्रकट नहीं किया. निरी भावपूर्ण अपीलों का क्रांतिवादी युद्ध में कोई विशेष महत्त्व नहीं होता, हो नहीं सकता.
आपके समझौते के बाद आपने अपना आंदोलन बंद किया है, और फलस्वरूप आपके सब कैदी रिहा हुए हैं.
पर क्रांतिकारी कैदियों का क्या? 1915 से जेलों में पड़े हुए गदर-पक्ष के बीसों कैदी सज़ा की मियाद पूरी हो जाने पर भी अब तक जेलों में सड़ रहे हैं.
मार्शल लॉ के बीसों कैदी आज भी जिंदा कब्रों में दफनाये पड़े हैं. यही हाल बब्बर अकाली कैदियों का है. देवगढ़, काकोरी, मछुआ-बाज़ार और लाहौर षड्यंत्र के कैदी अब तक जेल की चहारदीवारी में बंद पड़े हुए बहुतेरे कैदियों में से कुछ हैं.
लाहौर, दिल्ली, चटगाँव, बम्बई, कलकत्ता और अन्य जगहों में कोई आधी दर्जन से ज़्यादा षड्यंत्र के मामले चल रहे हैं. बहुसंख्यक क्रांतिवादी भागते-फिरते हैं, और उनमें कई तो स्त्रियाँ हैं.
सचमुच आधे दर्जन से अधिक कैदी फाँसी पर लटकने की राह देख रहे हैं. इन सबका क्या?

यह पत्र हिंदी अख़बार 'नवजीवन' में प्रकाशित हुआ थालाहौर षड्यंत्र केस के सज़ायाफ्ता तीन कैदी, जो सौभाग्य से मशहूर हो गए हैं और जिन्होंने जनता की बहुत अधिक सहानुभूति प्राप्त की है, वे कुछ क्रांतिवादी दल का एक बड़ा हिस्सा नहीं हैं.
उनका भविष्य ही उस दल के सामने एकमात्र प्रश्न नहीं है. सच पूछा जाए तो उनकी सज़ा घटाने की अपेक्षा उनके फाँसी पर चढ़ जाने से ही अधिक लाभ होने की आशा है.
यह सब होते हुए भी आप इन्हें अपना आंदोलन बंद करने की सलाह देते हैं. वे ऐसा क्यों करें? आपने कोई निश्चित वस्तु की ओर निर्देश नहीं किया है.
ऐसी दशा में आपकी प्रार्थनाओं का यही मतलब होता है कि आप इस आंदोलन को कुचल देने में नौकरशाही की मदद कर रहे हैं, और आपकी विनती का अर्थ उनके दल को द्रोह, पलायन और विश्वासघात का उपदेश करना है.
यदि ऐसी बात नहीं है, तो आपके लिए उत्तम तो यह था कि आप कुछ अग्रगण्य क्रांतिकारियों के पास जाकर उनसे सारे मामले के बारे में बातचीत कर लेते.
अपना आंदोलन बंद करने के बारे में पहले आपको उनकी बुद्धी की प्रतीति करा लेने का प्रयत्न करना चाहिए था.
मैं नहीं मानता कि आप भी इस प्रचलित पुरानी कल्पना में विश्वास रखते हैं कि क्रांतिकारी बुद्धिहीन हैं, विनाश और संहार में आनंद मानने वाले हैं.
मैं आपको कहता हूँ कि वस्तुस्थिति ठीक उसकी उलटी है, वे सदैव कोई भी काम करने से पहले उसका खूब सूक्ष्म विचार कर लेते हैं, और इस प्रकार वे जो जिम्मेदारी अपने माथे लेते हैं, उसका उन्हें पूरा-पूरा ख्याल होता है.
और क्रांति के कार्य में दूसरे किसी भी अंग की अपेक्षा वे रचनात्मक अंग को अत्यंत महत्त्व का मानते हैं, हालाँकि मौजूदा हालत में अपने कार्यक्रम के संहारक अंग पर डटे रहने के सिवा और कोई चारा उनके लिए नहीं है.
उनके प्रति सरकार की मौजूदा नीति यह है कि लोगों की ओर से उन्हें अपने आंदोलन के लिए जो सहानुभूति और सहायता मिली है, उससे वंचित करके उन्हें कुचल डाला जाए. अकेले पड़ जाने पर उनका शिकार आसानी से किया जा सकता है.

ऐसी दशा में उनके दल में बुद्धि-भेद और शिथिलता पैदा करने वाली कोई भी भावपूर्ण अपील एकदम बुद्धिमानी से रहित और क्रांतिकारियों को कुचल डालने में सरकार की सीधी मदद करनेवाली होगी.
इसलिए हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि या तो आप कुछ क्राँतिकारी नेताओं से बातचीत कीजिए-उनमें से कई जेलों में हैं- और उनके साथ सुलह कीजिए या ये सब प्रार्थनाएँ बंद रखिए.
कृपा कर हित की दृष्टि से इन दो में से एक कोई रास्ता चुन लीजिए और सच्चे दिल से उस पर चलिए.
अगर आप उनकी मदद न कर सकें, तो मेहरबानी करके उन पर रहम करें. उन्हें अलग रहने दें. वे अपनी हिफाजत आप अधिक अच्छी तरह कर सकते हैं.
वे जानते हैं कि भावी राजनैतिक युद्ध में सर्वोपरि स्थान क्रांतिकारी पक्ष को ही मिलनेवाला है.
लोकसमूह उनके आसपास इकट्ठा हो रहे हैं, और वह दिन दूर नहीं है, जब ये जमसमूह को अपने झंडे तले, समाजसत्ता, प्रजातंत्र के उम्दा और भव्य आदर्श की ओर ले जाते होंगे.
अथवा अगर आप सचमुच ही उनकी सहायता करना चाहते हों, तो उनका दृष्टिकोण समझ लेने के लिए उनके साथ बातचीत करके इस सवाल की पूरी तफसीलवार चर्चा कर लीजिए.
आशा है, आप कृपा करके उक्त प्रार्थना पर विचार करेंगे और अपने विचार सर्वसाधारण के सामने प्रकट करेंगे।

आपका
अनेकों में से ऐक

शत शत नमन - शहीदों के चरणों में (२३ मार्च विशेष दिवस )

भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु












सुखदेव, राजगुरु तथा भगत सिंह के फ़ाँसी लटकाए जाने की ख़बर - लाहौर के ट्रिब्यून के मुख्य पृष्ठ पर


नाम चुना गया । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ८ अप्रैल, १९२९ को केन्द्रीय असेम्बली में इन दोनो ने एक निर्जन स्थान पर बम फेंक दिया । पूरा हॉल धुएँ से भर गया । वे चाहते तो भाग सकते थे पर उन्होंने पहले ही सोच रखा था कि उन्हें फ़ाँसी कबूल है । अतः उन्होंने भागने से मना कर दिया । उस समय वे दोनों खाकी कमीज़ तथा निकर पहने थे । बम फटने के बाद उन्होंने इन्कलाब-जिंदाबाद का नारा लगाना चालू कर दिया । इसके कुछ ही देर बाद पुलिस आ गई और इनको ग़िरफ़्तार कर लिया गया ।

जेल के दिन
जेल में भगत सिंह ने करीब २ साल गुजारे । इस दौरान वे कई क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़े रहे । उनका अध्ययन भी जारी रहा । उनके उस दौरान लिखे ख़त आज भी उनके विचारों का दर्पण हैं । इस दौरान उन्होंने कई तरह से पूंजीपतियों को अपना शत्रु बताया है । उन्होंने लिखा कि मजदूरों के उपर शोषण करने वाला एक भारतीय ही क्यों न हो वह उसका शत्रु है । उन्होंने जेल में अंग्रेज़ी में एक लेख भी लिखा जिसका शीर्षक था मैं नास्तिक क्यों हूँ। जेल मे भगत सिंह और बाकि साथियो ने ६४ दिनो तक भूख हद्ताल कि। ६४वे दि
फ़ाँसी
२३ मार्च १९३१ को शाम में करीब ७ बजकर ३३ मिनट पर इनको तथा इनके दो साथियों सुखदेव तथा राजगुरु को फाँसी दे दी गई । फांसी पर जाने से पहले वे लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे । कहा जाता है कि जब जेल के अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके फाँसी का वक्त आ गया है तो उन्होंने कहा - 'रुको एक क्रांतिकारी दूसरे से मिल रहा है' । फिर एक मिनट के बाद किताब छत की ओर उछालकर उन्होंने कहा - 'चलो' फांसी पर जाते समय वे तीनों गा रहे थे -
दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फ़तमेरी मिट्टी से भी खुस्बू ए वतन आएगी ।
फांसी के बाद कोई आन्दोलन ना भड़क जाए इसके डर से अंग्रेजों ने पहले इनके मृत शरीर के टुकड़े किए तथा फिर इसे बोरियों में भर कर फ़िरोजपुर की ओर ले गए जहां घी के बदले किरासन तेल में ही इनको जलाया जाने लगा । गांव के लोगो ने आग देखी तो करीब आए । इससे भी डरकर अंग्रेजों ने इनकी लाश के अधजले टुकड़ो को सतलुज नदी में फेंक कर भागने लगे । जब गांव वाले पास आए तब उन्होंने इनके मृत शरीर के टुकड़ो को एकत्रित कर विधिवत दाह संस्कार किया । ओर भागत सिन्घ हमेशा के लिये अमर हो गये इसके बाद लोग अंग्रेजों के साथ साथ गांधी जी को भी इनकी मौत का जिम्मेवार समझने लगे । इसकारण जब गांधीजी कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे तो लोगों ने काले झंडे के साथ गांधीजी का स्वागत किया । किसी जग़ह पर गांधीजी पर हमला भी हुआ । इसके कारण गांधीजी को अपनी यात्रा छुपकर करनी पड़ी ।

गांधीजी के असहयोग आन्दोलन को रद्द कर देने कि वजह से उन्मे एक रोश ने जन्म लिय और् अंततः उन्होंने 'इंकलाब और देश् कि आजादि के लिए हिंसा' को अपनाना अनुचित नहीं समझा । उन्होंने कई जुलूसों में भाग लेना चालू किया तथा कई क्रांतिकारी दलों के सदस्य बन बैठे । बाद मे चल्कर वो अप्ने दल के प्रमुख क्रान्तिकारियो के प्रतिनिधि बने। उन्के दल मे प्रमुख क्रन्तिकरियो मे आजाद, सुख्देव्, राज्गुरु इत्यदि थे।

लाला लाजपत राय
१९२५ में साईमन कमीशन के बहिष्कार के लिए भयानक प्रदर्शन हुए । इन प्रदर्शनों मे भाग लेने वालों पर अंग्रेजी शासन ने लाठीचार्ज भी किया । इसी लाठी चार्ज से आहत होकर लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई । अब इनसे रहा न गया । एक गुप्त योजना के तहत इन्होंने पुलिस सुपरिंटेंडेंट सैंडर्स को मारने की सोची । सोची गई योजना के अनुसार भगत सिंह और राजगुरु सैंडर्स के घर के सामने व्यस्त मुद्रा में टहलने लगे । उधर बटुकेश्वर दत्त अपनी साईकल को लेकर ऐसे बैठ गए जैसे कि वो ख़राब हो गई हो । दत्त के इशारे पर दोनो सचेत हो गए । उधर चन्द्रशेखर आज़ाद पास के डीएवी स्कूल की चाहरीदीवारी के पास छिपे इनके घटना के अंजाम देने में रक्षक का काम कर रहे थे । सैंडर्स के आते ही राजगुरु ने एक गोली सीधा उसके सर में मारी जिसके तुरत बाद वह होश खो बैठा । इसके बाद भगत सिंह ने ३-४ गोली दाग कर उसके मरने का पूरा इंतज़ाम कर दिया । ये दोनो जैसे ही भाग रहे थे उसके एक सिपाही ने, जो एक हिंदुस्तानी ही था, इनका पीछा करना चालू कर दिया । चन्द्रशेखर आज़ाद ने उसे सावधान किया -'आगे बढ़े तो गोली मार दूंगा' । नहीं मानने पर आज़ाद ने उसे गोली मार दी । इस तरह इन लोगों ने लाला लाजपत राय के मरने का बदला ले लिया ।
असेंबली में बम फेंकना
भगत सिंह मूलतः खूनखराबे के जोरदार पक्षधर नहीं थे । पर वे मार्क्स के सिद्धांतो से प्रभावित थे तथा समाजवाद के पक्षधर । इसकारण से उन्हें पूंजीपतियों क मजदूरों के प्रति शोषण की नीति पसन्द नहीं आती थी । उस समय अंग्रेज सर्वेसर्वा थे तथा बहुत कम भारतीय उद्योगपति ही प्रकाश में आ पाए थे । अतः अंग्रेजों की मजदूरों के प्रति रूख़ से ख़फ़ा होना लाज़िमी था । एसी नीतियों के पारित होने को निशाना बनाना उनके दल का निर्णय था । सभी चाहते थे कि अंग्रेजों को पता चले कि हिंदुस्तानी जगे हैं और उनके हृदय में ऐसी नीतियों के खिलाफ़ क्षोभ है । ऐसा करने के लिए उन लोगों ने लाहौर की केन्द्रीय एसेम्बली में बम फेंकने की सोची ।
भगत सिंह चाहते थे कि इसमें कोई खून खराबा ना हो तथा अंग्रेजो तक उनकी 'आवाज़' पहुंचे । हंलांकि उनके दल के सब लोग एसा ही नहीं सोचते थे पर अंत में सर्वसम्मति से भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त का
नाम चुना गया । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ८ अप्रैल, १९२९ को केन्द्रीय असेम्बली में इन दोनो ने एक निर्जन स्थान पर बम फेंक दिया । पूरा हॉल धुएँ से भर गया । वे चाहते तो भाग सकते थे पर उन्होंने पहले ही सोच रखा था कि उन्हें फ़ाँसी कबूल है । अतः उन्होंने भागने से मना कर दिया । उस समय वे दोनों खाकी कमीज़ तथा निकर पहने थे । बम फटने के बाद उन्होंने इन्कलाब-जिंदाबाद का नारा लगाना चालू कर दिया । इसके कुछ ही देर बाद पुलिस आ गई और इनको ग़िरफ़्तार कर लिया गया ।

जेल के दिन
जेल में भगत सिंह ने करीब २ साल गुजारे । इस दौरान वे कई क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़े रहे । उनका अध्ययन भी जारी रहा । उनके उस दौरान लिखे ख़त आज भी उनके विचारों का दर्पण हैं । इस दौरान उन्होंने कई तरह से पूंजीपतियों को अपना शत्रु बताया है । उन्होंने लिखा कि मजदूरों के उपर शोषण करने वाला एक भारतीय ही क्यों न हो वह उसका शत्रु है । उन्होंने जेल में अंग्रेज़ी में एक लेख भी लिखा जिसका शीर्षक था मैं नास्तिक क्यों हूँ। जेल मे भगत सिंह और बाकि साथियो ने ६४ दिनो तक भूख हद्ताल कि। ६४वे दि
फ़ाँसी
२३ मार्च १९३१ को शाम में करीब ७ बजकर ३३ मिनट पर इनको तथा इनके दो साथियों सुखदेव तथा राजगुरु को फाँसी दे दी गई । फांसी पर जाने से पहले वे लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे । कहा जाता है कि जब जेल के अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके फाँसी का वक्त आ गया है तो उन्होंने कहा - 'रुको एक क्रांतिकारी दूसरे से मिल रहा है' । फिर एक मिनट के बाद किताब छत की ओर उछालकर उन्होंने कहा - 'चलो' फांसी पर जाते समय वे तीनों गा रहे थे -
दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फ़तमेरी मिट्टी से भी खुस्बू ए वतन आएगी ।
फांसी के बाद कोई आन्दोलन ना भड़क जाए इसके डर से अंग्रेजों ने पहले इनके मृत शरीर के टुकड़े किए तथा फिर इसे बोरियों में भर कर फ़िरोजपुर की ओर ले गए जहां घी के बदले किरासन तेल में ही इनको जलाया जाने लगा । गांव के लोगो ने आग देखी तो करीब आए । इससे भी डरकर अंग्रेजों ने इनकी लाश के अधजले टुकड़ो को सतलुज नदी में फेंक कर भागने लगे । जब गांव वाले पास आए तब उन्होंने इनके मृत शरीर के टुकड़ो को एकत्रित कर विधिवत दाह संस्कार किया । ओर भागत सिन्घ हमेशा के लिये अमर हो गये इसके बाद लोग अंग्रेजों के साथ साथ गांधी जी को भी इनकी मौत का जिम्मेवार समझने लगे । इसकारण जब गांधीजी कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे तो लोगों ने काले झंडे के साथ गांधीजी का स्वागत किया । किसी जग़ह पर गांधीजी पर हमला भी हुआ । इसके कारण गांधीजी को अपनी यात्रा छुपकर करनी पड़ी ।

जेल के दिनों में उनके लिखे खतों तथा लेखों से उनके विचारों का अंदाजा लगता है । उन्होंने भारतीय समाज में लिपि (पंजाबी के गुरुमुखी तथा शाहमुखी तथा हिंदी और उर्दू के संदर्भ में), जाति और धर्म के कारण आई दूरी से दुःख व्यक्त किया था । उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग पर किसी भारतीय के प्रहार को भी उसी सख्ती से सोचा जितना कि किसी अंग्रेज के द्वारा किए गए अत्याचार को ।
भगत सिंह को हिंदी, उर्दू, पंजाबी तथा अंग्रेजी के अलावा बांग्ला भी आती थी जो कि उन्होंने बटुकेश्वर दत्त से सीखी थी । उनका विश्वास था कि उनकी शहादत से भारतीय जनता और उद्विग्न हो जाएगी और ऐसा उनके जिंदा रहने से शायद ही हो पाए । इसी कारण उन्होंने सजा सुनाने के बाद भी माफ़ीनामा लिखने से मना कर दिया । उन्होंने अंग्रेजी सरकार को एक पत्र लिखा जिसमें कहा गया था कि उन्हें अंग्रेज़ी सरकार के ख़िलाफ़ भारतीयों के युद्ध का युद्धबंदी समझा जाए तथा फ़ासी देने के बदले गोली से उड़ा दिया जाए ।
फ़ासी के पहले ३ मार्च को अपने भाई कुलतार को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा था -
उसे यह फ़िक्र है हरदम तर्ज़-ए-ज़फ़ा (अन्याय) क्या हैहमें यह शौक है देखें सितम की इंतहा क्या हैदहर (दुनिया) से क्यों ख़फ़ा रहें,चर्ख (आसमान) से क्यों ग़िला करेंसारा जहां अदु (दुश्मन) सही, आओ मुक़ाबला करें ।
इससे उनके शौर्य का अनुमान लगाया जा सकता है ।
ख्याति और सम्मान
उनकी मृत्यु की ख़बर को लाहौर के दैनिक ट्रिब्यून तथा न्यूयॉर्क के एक पत्र डेली वर्कर ने छापा । इसके बाद में भी मार्क्सवादी पत्रों में उनपर लेख छपे, पर भारत में उन दिनों मार्क्सवादी पत्रों के आने पर प्रतिबंध लगा था इसलिए भारतीय बुद्धिजीवियों को इसकी ख़बर नहीं थी । देशभर में उनकी शहादत को याद किया गया ।
दक्षिण भारत में पेरियार ने उनके लेख मैं नास्तिक क्यों हूँ पर अपने साप्ताहिक पत्र कुडई आरसुमें के २२-२९ मार्च, १९३१ के अंक में तमिल में संपादकीय लिखा । इसमें भगतसिंह की प्रशंसा की गई थी तथा उनकी शहादत को गांधीवाद के उपर विजय के रूप में देखा गया था ।
आज भी भारत और पाकिस्तान की जनता उनको आज़ादी के दीवाने के रूप में देखती है जिसने अपनी जवानी सहित सारी जिंदगानी देश के लिए समर्पित कर दिया

राजगुरु
शिवराम हरि राजगुरु (१९०८-१९३१) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांतिकारी थे । इन्हें भगत सिंह औरसुखदेव के साथ २३ मार्च १९३१ को फाँसी पर लटका दिया गया था । भारतीय स्वतंत्राता संग्राम में ये शहादत एक महत्वपूर्ण घटना थी ।
जन्म इनका जन्म १९०८ में पुणे जिला मे हुआ था । बहुत छोटी उम्र में ही ये वाराणसी आ गए थे । यहाँ वे संस्कृतसीखने आए थे । इन्होंने धर्मग्रंथों तथा वेदो का अध्ययन किया तथा सिद्धांत कौमुदी इन्हें कंठस्थ हो गई थी । इन्हें कसरत का शौक था और ये शिवाजी तथा उनकी छापामार शैली के प्रशंसक थे । वाराणसी में इनका सम्पर्क क्रंतिकारियों से हुआ । ये हिन्दुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी से जुड़ गए और पार्टी के अन्दर इन्हें 'रघुनाथ' के छद्म नाम से जाना जाने लगा । चन्द्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह और जतिन दास इनके मित्र थे । वे एक अच्छे निशानेबाज भी थे । । सांडर्स हत्या कांड में इन्होंने भगत सिंह तथा राजगुरु का साथ दिया था ।
२३ मार्च १९३१ को इन्होंने भगत सिंह तथा सुखदेव के साथ फांसी के तख्ते पर झूल कर अपने नाम को हिन्दुस्तान के अमर शहीदों की सूची में अहमियत के साथ दर्ज करा दिया ।

सुखदेव
सुखदेव थापर (या थापड़) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांतिकारी थे । इन्हें भगत सिंह और राजगुरु के साथ २३ मार्च १९३१ को फाँसी पर लटका दिया गया था । इनकी शहादत को अब भी भारत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है ।
जन्म इनका जन्म १५ मई १९०७ को हुआ था । भगत सिंह, कॉमरेड रामचन्द्र एवम् भगवती चरण बोहरा के साथ लाहौर में नौजवान भारत सभा का गठन किया था । सांडर्स हत्या कांड में इन्होंने भगत सिंह तथा राजगुरु का साथ दिया था । १९२९ में जेल में कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने के विरोध में व्यापक हड़ताल में भाग लिया था । भगतसिंह तथा राजगुरु के साथ ये भी १९३१ को शहीद हो गए ।






Sunday, February 28, 2010


संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीपति शास्त्री का ह्दयाघात से निधन

पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख प्रो. श्रीपति शास्त्री का आज पुणे में ह्दयाघात के कारण निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित वैकुंठ धाम में प्रातः 11 बजे होगा। शास्त्रीजी पिछले कुछ समय से मधुमेह से पीड़ित थे और हाल ही में बंगलुरू में चिकित्सा के बाद पुणे वापस लौटे थे। यहां शनिवार दोपहर उन्हें ह्दयाघात हुआ, इसके पहले कि वह अस्पताल पहुंच पाते, उनके शरीर ने जीवन का साथ छोड़ दिया।
मूलतः मैसूर के पास के एक गांव के रहने वाले श्रीपति शास्त्री अंग्रेजी और इतिहास विषय के जाने-माने विद्वान थे। उन्होंने अपनी परास्नातक तक की शिक्षा अंग्रेजी विषय में प्राप्त की लेकिन आगे चलकर वह स्वरुचि से इतिहास विषय की ओर प्रवृत्त हुए और उन्होंने इसमें अद्भुत विशेषज्ञता प्राप्त की। उन्होंने आगे चलकर इतिहास में डॉक्टेरट उपाधि प्राप्त की और अध्यापन जगत में प्रवेश किया। अनेक महाविद्यालयों में पठन-पाठने करते हुए कालांतर में वह पुणे विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रोफेसर नियुक्त हुए।
हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, कन्नड़, तमिल आदि अनेक भाषाओं के जानकार श्रीपति शास्त्री इतिहास समेत धर्म और दर्शन के गूढ़ रहस्यों को भी अत्यंत रोचक ढंग से व्याख्यायित करने में सिद्ध थे। उनका वक्तृत्व इतना प्रभावी और तर्कपूर्ण होता था कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई भी उनकी वक्तृत्वकला और विद्वत्ता के मुरीद बन गए। एक बार उन्होंने भाजपा सांसदों के मध्य उन्हें वक्तृत्व के लिए आमंत्रित भी किया। भारतीय इतिहास और राजनीति पर पूरी रोचकता के साथ घंटों बोलने में समर्थ विद्वान के रूप में वह सर्वत्र लोकप्रिय थे। विशेषकर देश के विभाजन के मार्मिक अध्याय पर उनका सारगर्भित, धाराप्रवाह विश्लेषण सहज ही श्रोताओं को उन्हें सुनते रहने के लिए बाध्य कर देता था।
श्रीपति शास्त्री को देशाटन के साथ प्रांत-प्रांत के युवकों से वार्तालाप करने की गहन अभिलाषा रहती थी। संघ के नियमित प्रवासक्रम में वह विद्यार्थियों से मिलने, उन्हें सुनने और समझने में सर्वाधिक रुचि लेते थे। संघकार्य के लिए वह आजीवन देश का प्रवास करते रहे। उन्होंने अनेकानेक प्रतिभाओं को चुपचाप गढ़ने का अनूठा लोकसंग्रही कार्य करते हुए अपनी जीवनसाधना पूर्ण की। विश्व हिंदू वॉयस की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
ब्यूरो। 27 फरवरी,

प्रख्यात समाजसेवी नानाजी देशमुख नहीं रहे

प्रख्यात समाजसेवी नानाजी देशमुख नहीं रहे
प्रख्यात समाजसेवी नानाजी देशमुख नहीं रहे

प्रख्यात समाजसेवी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, पद्मविभूषण नानाजी देशमुख नहीं रहे। उनका चित्रकूट स्थित उनके निवास स्थान सियाराम कुटीर में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से आयुवार्धक्य के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने 27 फरवरी को सायंकाल लगभग 5 बजे अंतिम सांस ली।



नई दिल्ली में नानाजी के निधन का समाचार मिलते ही संघ एवं सहयोगी संगठनों के कार्यालयों में शोक छा गया। झण्डेवाला स्थित दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान भवन में दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि समर्पित की। बड़ी संख्या में लोग चित्रकूट रवाना भी हुए हैं जहां 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारत में लोकतंत्र को सफल करने और उसे आम आदमी के प्रति उत्तरदायी बनाने वाले अग्रणी नायकों में नानाजी को शुमार किया जाता रहा है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए चले आपात विरोधी आंदोलन के अग्रणी नेताओं में नानाजी एक थे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए राजी करने से लेकर उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संख के निकट लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। नानाजी को देखकर एक बार जेपी ने कहा था कि जिस संगठन ने देश को नानाजी जैसे रत्न दिए हैं वह संगठन कभी सांप्रदायिक और कट्टरवादी नहीं हो सकता।

वस्तुतः नानाजी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उस पीढ़ी के कार्यकर्ता थे जिन्हें संघ संस्थापक एवं आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने अपने हाथों से दीक्षित किया था। 11 अक्तूबर, सन् 1916 में उनका जन्म महाराष्ट्र के परभणी जिले के कदोली नामक एक छोटे से कस्बे के एक निर्धन परिवार में हुआ था। उनका बचपन घोर अभावों में बीता। यहां तक कि उनकी स्कूली शिक्षा भी ठीक से पूरी नहीं हो पाती थी। उन्होंने जीवन के प्रारंभिक दिनों में ट्यूशन पढ़ाने और ठेले पर फल-सब्जी बेचकर आजीविका कमाने का कार्य भी किया। देशभक्ति उनके जीवन में कूट-कूटकर भरी हुई थी। वे लोकमान्य तिलक के अनन्य भक्त थे। और बाद में डॉ. हेडगेवार ने उनके जीवन को नई दिशा दिखाई। सन् 1940 में जब डॉ. हेडगेवार का निधन हो गया, नानाजी ने अपना संपूर्ण जीवन संघ प्रचारक के रूप में देश को समर्पित करने का मन बना लिया।

वह प्रचारक बनकर कुछ दिन आगरा में रहे जहां उनकी मुलाकात पंडित दीनदयाल उपाध्याय से हुई। उसके बाद संघ कार्य के विस्तार के लिए उन्होंने पूर्वी उत्तरप्रदेश को चुना और गोरखपुर आए। यहां कई महीनों तक भटकने के बाद दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विख्यात महानुभाव के घर घरेलु नौकर के रूप में उन्होंने काम शुरू किया। लेकिन चूंकि उनके मन और मिशन में संघ कार्य के विस्तार की ललक थी, अतएव वह खाली समय में संघ की शाखा का नियमित संचालन करने लगे। बच्चों में संस्कार निर्माण के इस अनूठे कार्य को देखकर लोग-बाग उनकी ओर खिंचे चले आए। धीरे-धीरे उन्होंने गोरखपुर समेत आस-पास के अनेक जनपदों में संघकार्य का विस्तार किया। शिक्षा के प्रति उनके मन में बचपन से ही तीव्र अनुराग था। यही कारण है कि उन्होंने गोरखपुर में नौनिहालों की शिक्षा के लिए देश के पहले सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की।

नानाजी देशमुख भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। सन् 1975 में आपातकाल के समय गठित जनता पार्टी के वे संस्थापक महासचिव नियुक्त हुए। आपात विराधी आंदोलन में उन्होंने केंद्रीय भूमिका का निर्वहन किया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित आपातकाल विरोधी रैली में उनके साहस को आज भी लोग बरबस याद करते हैं। तब बाबू लोकनायक जयप्रकाश नारायण को पुलिस लाठियों की बर्बरता से बचाने के लिए लाठियों के प्रहारों को अपने ऊपर झेल लेने का उत्कट एवं लोमहर्षक साहस प्रदर्शित कर उन्होंने जेपी और उनके समाजवादी समर्थकों को सदा के लिए अचंभित कर दिया था। वह आपात काल के बाद हुए आम चुनावों में गोण्डा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें केबिनेट मंत्री बनने का प्रस्ताव मिला लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और सन् 1978 में स्वप्रेरणा से राजनीति का पथ त्यागकर लोकसेवा के उदात्त पथ की यात्रा पर निकल पड़े।

सामाजिक सेवा एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री माधव सदाशिव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरूजी की प्रेरणा से दीनदयाल शोध संस्थान नामक एक अद्वितीय संगठन की नींव डाली। उनके जीवन पर भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और संपूर्ण क्रांति के दिग्दर्शक नेता बाबू लोकनायक जयप्रकाश नारायण का अद्भुत प्रभाव था। संभवतः इन दोनों महानुभावों के वैचारिक और प्रेरक जीवन का प्रभाव था कि उन्होंने इनके विचारों के अनुरूप स्वावलंबी ग्राम और स्वराज को असली मायनों में जिन्दा करने के लिए राजनीतिक पथ से विरत हो अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। इसके माध्यम से उन्होंने गोण्डा में बाबू लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी प्रभावती के नाम पर जयप्रभा ग्राम को विकास के आदर्श के रुप में स्थापित किया। उन्होंने पुणे के बीड़ और कालांतर में चित्रकूट में समग्र विकास के अनूठे प्रकल्प हाथ में लिए और एक दशक के भीतर ही उन्हें रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य, पेयजल, अवस्थापना सुविधाओं से सुसज्जित कर ग्रामीण विकास को नवीन आयाम दिए।

सन् 1991 में उन्होंने चित्रकूट में ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की। सन् 1999 में देश को समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें पद्म विभूषण के सम्मान से नवाजा गया। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति के रूप में नानाजी के चित्रकूट प्रकल्प को देखने के बाद सार्वजनिक रूप से उनके कार्य का चतुर्दिक बखान किया। नानाजी सन् 1999 में राज्यसभा में मनोनीत किए गए। सांसद पद का सदुपयोग करते हुए उन्होंने चित्रकूट में विकास कार्यों को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। राज्यसभा के सदस्य के रूप में उन्होंने देश में फैले आकंठ भ्रष्टाचार और राजनीतिक अकर्मण्यता पर जमकर चोट की। वे सांसदों को मिलने वाले भत्तों और विशेष सुविधाओं के सख्त विरोधी थे और उनके कार्यकाल में जब सांसदो के वेतन-भत्तों में वृद्धि की गई, उन्होंने उसे लेने से इनकार कर उसे प्रधानमंत्री सहायता कोश में जमा करवाने का निर्देश दिया।

दिल्ली में दीनदयाल शोध संस्थान की छठवीं मंजिल पर ही उनका निवास स्थान था, जहां वह दिल्ली प्रवास के समय ठहरते थे।
चित्र विवरण- ऊपर से प्रथम- लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ नानाजी देशमुख, द्वितीय चित्र में-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर, उद्योगपति रामनाथ गोयनका एवं डॉ. शांति पटेल के साथ 24 मार्च, 1979 को जेपी के स्वास्थ्य के लिए मुंबई में प्रार्थना करते हुए नानाजी देशमुख)

राकेश उपाध्याय, Panchjanya, New Delhi

श्री नानाजी देशमुख

नमस्ते,
हमें अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि रा.स्व.संघ के वरिष्ट चिन्तक एवं महान समाजसेवक श्री नानाजी देशमुख हमारे बीच नहीं रहे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत जी द्वारा भेजा गया शोक सन्देश आपके पास प्रकाशनार्थ भेजा जा रहा है.
नोट: स्वर्गीय श्री नानाजी देशमुख का पार्थिव शरीर कल (दिनांक 28 -2 -2010 ) शाम 3 बजे संघ कार्यालय केशव कुञ्ज झंडेवाला नई दिल्ली, में जनता के दर्शन हेतु रखा जायेगा.

Dr. SRIPATI SHASTRI of PUNE and Sri NANAJI DESHMUKH

Namaste,

We are sad to inform you that two veteran RSS leaders Dr. SRIPATI SHASTRI of PUNE and Sri NANAJI DESHMUKH of CHITRAKOOT passed away today.

Dr. SRIPATI SHASTRI was basically from HARIHARA of CHITRADURGA district in Karnataka. A gold medalist from Mysore University in history. He did his Ph. D thesis on "history of constitution of the world". Then he joined department of history at Pune University and worked as professor of history for two decades.

He was an active member of RSS from his student days. Dr. Shastry was a well known intellectual, speaker and thinker. He was a member of national executive committee. his lectures on "Partition of Bharat" and "1857 freedom movement" were highly inspiring. He visited several western countries and participated in many RSS functions. Unmarried, he dedicated much of his life for the cause of society. His famous book on "RSS on Christian activities" was a noted work.He was respected by all spectrum of the society irrespective of political and religious groups. His nature was acceptable to everyone and was a great teacher of history for thousands. RSS pays tributes to the great soul.


Jyotipunj

Ulhas Latkar (Publisher, Ameya Prakashan, Pune) Manohar Joshi, Ravindra Dani (Translator), Narendra Modi, Gopinath Munde, Dr. Sripati Shastri (extreme right)

Sri. Nanaji Deshmukh

Sri. Nanaji Deshmukh known for his work on rural development of villages in Madhyapradesh. His work based at Chitrakoot was model in the rural development field and regarded as "a complete laboratory of rural development". He was the founder of 'Deendayal Research institute' at Arogyadham parisar of Chitrakoot, Satna District, Madhyapradesh.

Chitrakoot Project is an integrated and holistic model for the development of rural India, based on the principles outlines in Pt. Deendayal Upadhyaya's Integral Humanism to create a society based on the complimentarity of the family, primary school and the local population. The Chitrakoot Project is a self-reliance campaign that was launched on 26th January 2002 and will cover 500 villages around Chitrakoot in 2 phases. The 80 villages taken up in the 1st phase will be self-reliant by 15th August 2005, and the remaining villages will achieve self-reliance by 26th January 2009. The Campaign has also been started in the villages covered by the Institute in Gonda and Beed districts. The self-reliance campaign covers all aspects of individual, family and societal life of the villagers. The key to the campaign is the concept of Samaj Shilpi Dampati (SSD), 'graduate' couples that lives within the villages itself, and are responsible for motivating and guiding a cluster of 5 villages.


Dr. Abdul Kalam on Nanaji Deshmukh and his works :

"I recently visited Chitrakoot in Madhya Pradesh, where I met Shri Nanaji Deshmukh, 90+ and his team belonging to the Deendayal Research Institute (DRI). The DRI is a unique institution developing and implementing a village development system, which is most suited for India. As a part of integrated rural development, villagers are engaged in water harvesting; effectively using it for cultivation of food grains, medicinal and aromatic and horticulture cultivation. They are transforming herbs into herbal products and marketing them. Apart from all these development activities, the institute is facilitating a cohesive conflict free society. As a result of this, eighty villages around Chitrakoot are almost litigation free. Villagers have unanimously decided that no dispute will find its way to court. Differences will be sorted out amicably in the village itself. The reason given by Nana Deshmukhji is that if the people fight among each other they will have no time for development. This is also true in the life of a nation in every political system. The work of the DRI has enabled the generation of employment for a large number of farmers in the Chitrakoot region. During my visit, I went to a small village called Patni where the villagers talked to me about the progress of their village and their problems. Many women said they have to send their children long distances for studying beyond the 10th Class. They requested up-gradation of the school to the plus 2 level. They also felt the need for a road which would connect multiple villages. The then Chief Minister readily agreed and announced in the meeting itself, that school upgradation and the provision of roads would be implemented immediately. I am sure that would add to the happiness of many village farmers. The DRI understands that people's power is very potent. Social advancement and prosperity are possible only by injecting the spirit of self-reliance and excellence in the younger generation. Using this principle the DRI has plans to develop a hundred clusters of villages having approximately five villages each around Chitrakoot, based on the experience of 80 villages in 16 clusters. All these have been accomplished through the DRIs "samajshilpi dampati" a new concept of counseling and intervention promoted by the DRI as a well conceived societal mission.

I would like to share a few thoughts with the Honorable Members of this Legislative Assembly on the topic "Missions for Madhya Pradesh's Prosperity" with reference to the core competence of Madhya Pradesh and national vision."

Visit www.chitrakoot.org and www.driindia.org