WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Saturday, February 13, 2021

दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा के परिजनों से मिले डॉ. सुरेन्द्र जैन

नई दिल्ली. श्रीराम मंदिर के पवित्र निधि समर्पण अभियान से जुड़े रामभक्त युवक रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या से क्षुब्ध विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी मृतक के परिजनों से मिलने आज दिल्ली के मंगोलपुरी पहुंचे.

नेतृत्व कर रहे विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से मुस्लिम समाज में आक्रामकता बढ़ रही है. बात-बात पर हमले भी बढ़ रहे हैं. इस्लामिक जिहादी खुलेआम हिंदुओं की मॉब लिन्चिंग कर रहे हैं. फिर भी, पुलिस-प्रशासन व देश की सेक्यूलर बिरादरी मूक दर्शक बनी हुई है. दुर्भाग्य से पुलिस-प्रशासन द्वारा अपनी नाकामी को छिपाने हेतु नई नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं. स्थानीय पुलिस ने यदि समय पर कार्यवाही की होती तो रिंकू आज अपने परिजनों के बीच होता. मामले को रफा-दफा करने की कोशिशों तथा सेक्यूलर गेंग द्वारा जिहादियों में जहर भरने के षड्यंत्रों को हिन्दू समाज भली भांति जानता है. हत्यारों को बचाने का कोई और प्रयास अब हम सफल नहीं होने देंगे.

उन्होंने कहा कि मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में बनने वाले भव्य मंदिर का निर्माण क्या प्रारंभ हुआ, हिंदुओं पर जगह-जगह हमले किए जा रहे हैं. सभी दोषियों व षड्यंत्रकारियों की तुरंत गिरफ़्तारी, परिवार को समुचित सुरक्षा, फास्ट ट्रेक कोर्ट द्वारा अविलंब न्याय, सम्मानजनक मुआवजा तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं.

उन्होंने परिजनों को ढांढस बँधाने के साथ आश्वस्त भी किया कि रिंकू शर्मा के जाने से परिवार के भरण पोषण व बच्चों की शिक्षा में हम कोई कमी नहीं आने देंगे. परिजनों को हर प्रकार की सहायता का भरोसा भी उन्होंने दिलाया.

उनके साथ बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी, विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, दिल्ली के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, सह-मंत्री रवि तथा नंदकिशोर शर्मा भी शामिल थे. 

स्रोत- विश्व संवाद केन्द्र, भारत 

Friday, February 12, 2021

चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के पूर्व निदेशक ने विश्व संवाद केंद्र पर समर्पित किया निधि

काशी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ आरंभ किया गया था, आज भी उसी आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्रीराम के प्रति श्रद्धा का जो भाव लोगों में देखने को मिल रहा है वह एक ऐतिहासिक उदाहरण होगा। काशी में शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ टी एम महापात्रा ने विश्व संवाद केंद्र काशी कार्यालय पर आकर अपना निधि समर्पित किया।

    उन्होंने विश्व संवाद केन्द्र के उपाध्यक्ष डॉ हेमन्त गुप्ता एवं प्रभारी श्री राघवेंद्रजी को परिवार के प्रत्येक सदस्यों के नाम अलग अलग चेक सौंपा। इस दौरान अपना भाव व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें बड़े सौभाग्य से यह अवसर मिला है कि श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए हम कुछ समर्पित कर रहे है। श्रीराम सेतु के निर्माण में पत्थर डालने का जो सभाग्य वानरी सेना को मिला वैसा ही यह समर्पण कार्य भी है जो शायद ही फिर कभी ऐसा अवसर मिले।

Thursday, February 11, 2021

मॉब लिंचिंग – जय श्रीराम बोलने पर कथित शांति दूतों द्वारा हिन्दू युवक की हत्या

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाया जा रहा निधि समर्पण अभियान सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आ रहा है. वहीं, दिल्ली में कथित शांति दूतों ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत से भगवान राम के अनुष्ठान में खलल डालने का प्रयास किया है.

दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में बुधवार रात एक हिन्दू युवक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई कि वह भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई शोभा यात्रा में जय श्रीराम का उद्घोष लगा रहा था.

बताया जा रहा है कि रिंकू शर्मा नामक जिस युवक की चाकूओं से हमला कर हत्या की गई है, वह बजरंग दल का मिलन प्रमुख है.

स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर मंगोलपुरी में एक शोभायात्रा निकाली गई थी. इसे कारण रिंकू शर्मा के घर रात में 15 से 20 की संख्या में पहुंचे एक ख़ास समुदाय के कट्टर युवकों ने हमला बोल दिया. इन उन्मादी युवकों ने रिंकू शर्मा पर बेरहमी से इतने वार किए कि उनकी मृत्यु हो गई. दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद से मंगोलपुरी क्षेत्र में तनाव का वातावरण है. गुरुवार को इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा मंगोलपुरी थाने का घेराव कर नारेबाजी की गई.

पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि शेष आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है. उधर, विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ है, उनको हर प्रकार से आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

युवा राम भक्त रिंकू शर्मा की मॉब लिंचिंग कर करने वाले सभी जिहादियों को सख्त सजा दें

 विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा की जिस प्रकार जिहादियों द्वारा निर्मम हत्या की गई, वह घोर निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. कुछ मुस्लिम परिवार उसके घर में घुसे, कुछ महिलाओं ने हाथ पैर पकड़े और कुछ ने उन्हें चाकू से गोद दिया. क्या कसूर था उसका? सिर्फ यही ना कि वह निधि समर्पण के कार्यक्रम कर रहा था? राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह कर रहा था?

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का निर्मम हत्या कांड किसी भी सभ्य समाज का परिचायक नहीं हो सकता. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उसके बाद अब दिल्ली में जिस प्रकार की हिंसक प्रतिक्रिया निधि समर्पण कार्यक्रम के दौरान दिखाई दे रही है, राम विरोधी सेकुलर बिरादरी और कुछ मुस्लिम नेता वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, रिंकू की हत्या उसी जहर का परिणाम है जो जिहादियों के मस्तिष्क में भर चुका है. दुर्भाग्यजनक है कि किसी भी मुस्लिम नेता या सेकुलर नेता ने इस निर्मम हत्या कांड की आलोचना नहीं की और ना ही प्रशासन पर दबाव डाला है कि वह इन अपराधियों को पकड़ कर कठोरतम सजा दे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अभी तक उस परिवार के लिए संवेदना भी व्यक्त करने नहीं जा सके. हिंदू समाज इस परिस्थिति को किसी हालत में स्वीकार नहीं कर सकता. हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि वह अविलंब सभी हत्यारों की गिरफ्तारी करे. उन्हें कठोरतम सजा दिलाने की व्यवस्था करे.

https://twitter.com/drskj01/status/1359839901420646402?s=20

स्रोत- विश्व संवाद केन्द्र, भारत

Tuesday, February 9, 2021

हरियाणा – पूर्व प्रांत संघचालक ‘पद्म भूषण’ दर्शनलाल जैन का निधन

सामाजिक कार्यों के लिए पद्मभूषण से सम्मानित समाजसेवी दर्शनलाल जैन का सोमवार को निधन हो गया. उन्हें सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए 2019 में नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था. उनका जन्म 12 दिसंबर, 1927 को हुआ था. 1944 में संघ के संपर्क में आए तथा 1946 में प्रचारक के रूप में संघ कार्य करने का निश्चय किया. हालांकि स्वास्थ्य कारणों से 1952 में प्रचारक जीवन से वापिस आना पड़ा, परन्तु साधना मृत्युपर्यंत चलती रही.

उन्हें युवा और आर्थिक रूप से परेशान बच्चों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है. वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब यमुनानगर आए थे, तब उन्होंने सार्वजनिक मंच पर दर्शनलाल जैन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था.

समाज सेवा के कामों में आगे रहने वाले जैन का सक्रिय राजनीति में शामिल होने की ओर कभी झुकाव नहीं रहा. सन् 1954 में जनसंघ द्वारा एमएलसी सुनिश्चित सीट के लिए मिले प्रस्ताव को उन्होंने अस्वीकार कर दिया था.

दर्शन लाल जैन ने सरस्वती विद्या मंदिर, जगाधरी (1954), डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स, यमुनानगर, भारत विकास परिषद हरियाणा, विवेकानंद रॉक मैमोरियल सोसाइटी, वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा, हिंदू शिक्षा समिति हरियाणा, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र, और नंद लाल गीता विद्या मंदिर, अंबाला (1997) सहित हरियाणा के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना की.

जिस प्रकार सतयुग में भागीरथ जी ने कठिन तप और परिश्रम करने के बाद गंगाजी को नदी के रूप में धरती पर अवतरित किया था, ठीक उसी तर्ज पर आज कलियुग में दर्शन लाल जैन के भरसक प्रयासों से ही विलुप्त सरस्वती नदी का प्रवाह पुनः सम्भव हुआ. यह उनकी कठिन मेहनत एवं परिश्रम का ही परिणाम है कि उनकी निशानदेही पर सरकार ने समय के साथ-साथ लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी की धारा को यमुनानगर के मुगलवाली गांव एवं आदिबद्री से खोज निकाला. दर्शनलाल जैन को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए पद्मभूषण सम्मान दिया गया.

उनका मानना था सामाजिक कार्यकर्ता को सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए, उन्हें राजनीतिक जीवन स्वीकार नहीं करना चाहिए.

स्रोत - विश्व संवाद केन्द्र, भारत

सेवा में समर्पित कोरोना योद्धाओं ने श्रीराम मंदिर के लिए किया श्रद्धा समर्पण

श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण को लेकर चल रहे देशव्यापी अभियान में अब कोरोना योद्धाओं ने भी अपनी निधि समर्पित की। काशी उत्तर भाग प्रचार प्रमुख अमित ने बताया कि मंगलवार को पंडित दीनदयाल अस्पताल में कोरोना योद्धाओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपना निधि समर्पण करते हुए योद्धाओं ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हम लोगों ने भगवान पर विश्वास कर इस महामारी का सामना किया था। यह भगवान की ही कृपा है कि हम आज सुरक्षित है और हमारा सौभाग्य है कि इस लड़ाई के बाद ही हमें मंदिर निर्माण में सहयोग करने का ऐसा सुअवसर प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्वेश्वर शुक्ला, डॉ नागेन्द्र सिंह, डॉ रामकुमार यादव, डॉ गोविंद प्रसाद, डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ एस0 डी0 वर्मा, इंदु सिंह, अनिता, अंजू, गीता, संतोष श्रीवास्तव, पारसनाथ सोनकर एवं अफसाना बेगम समेत उपस्थित अस्पताल के समस्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं सफाईकर्मी बन्धु व बहनों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु अपना समर्पण किया। इस दौरान उत्तर भाग प्रचारक रजत जी ने उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि कोरोना कालखंड में जिस प्रकार कोरोना योद्धाओं ने अपना सर्वस्व समर्पित किया वह सेवा का अद्वितीय उदाहरण है और आज चिकित्सक दल का ये समूह श्रीराम के लिए अपना श्रद्धा समर्पण कर सन्देश दे रहा है कि राष्ट्र का प्रत्येक वर्ग श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एकजुट है। 

बच्चों का समर्पण देख असमंजस में पड़ें कार्यकर्ता, ...फिर लिया देवतुल्य बाल्यों से समर्पण

काशी/ कहा जाता है कि बच्चे भगवान् का स्वरूप होते हैं और इसी मान्यता अनुसार हमारे देश में नवरात्री और श्रीरामनवमी जैसे अनेक पर्वों पर अनेक लोग देवी-देवताओं की तरह इन बच्चों की पूजा भी करते हैं लेकिन जब इन्हीं बच्चों को आप रामकाज में समर्पित देखेंगे तो एक बार आप भी भाव-विभोर हो जाएंगे

     काशी में भी मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के अन्तर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम में ऐसा ही हुआ जब कार्यकर्ता रामनगर के पंचवटी रामलीला मैदान के पास सेवा बस्ती में पहुंचे तो वहां काम करने वाले श्रमिकों को निधि समर्पण अभियान के बारे बताया। लोग अपनी आस्था अनुसार श्रद्धानिधि समर्पित करने लगे इसी दौरान इन कार्यकर्ताओं के लिए एक असमंजस की स्थिति तब उत्पन्न हो गयी जब कुछ स्थानीय छोटे-छोटे बच्चे अपना समर्पण देने कतारबद्ध होकर बैठ गये। वहां उपस्थित इस भावुक क्षण को देख काशी प्रान्त प्रचारक श्रीमान रमेश जी ने कार्यकर्ताओं को संघ गीत "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है, हर बाला देवी की प्रतिमा बच्चा-बच्चा राम है" का स्मरण कराते हुए कहा कि जिस राष्ट्र की बेटियों में देवी और बालकों में राम की छवि देखी जाती है उस राष्ट्र के मंदिर श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए स्वयं देवतुल्य ये बच्चे आगे आ रहे हैं तो हमें इनका समर्पण अवश्य स्वीकार करना चाहिए। सेवा भारती के विनोद जी ने कहा कि अभियान के दौरान प्रतिदिन कुछ न कुछ ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है जो न केवल हम सभी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करता है बल्कि विश्व को श्रीराम के व्यक्तित्व और उनकी महत्ता को भी दर्शाता है।

Monday, February 8, 2021

प्रयाग में छात्राओं ने लिया संकल्प "ईकोब्रिक्स बनाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत बनाएंगे"

प्रयागराज प्रयागराज के आर्य कन्या पीजी कॉलेज में रविवार को "ईकोब्रिक्स बनाएं, प्रकृति के पंच तत्व को बचाए" अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्राओं ने इकोब्रिक्स बना कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित श्री कृष्ण मोहन (प्रांतीय संयोजक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) ने कहा कि ईकोब्रिक्स बना कर हम मिट्टी, पानी और हवा की शुद्धता को बनाये रख सकते हैं।

     

    कार्यक्रम में उपस्थित प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉ. शशिकांत जी ने कहा कि प्लास्टिक रूपी जटिल समस्या से संसार को बचाने के लिए नारी शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस दौरान उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्रों ने "ईकोब्रिक्स बनाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाएंगे" का  संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजन में डॉ अमित पाण्डेय, डॉ शशी कुमारी एवं डॉ ज्योति रानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय प्रतियोगिता "पर्यावरण को जानो" एवं इको ब्रिक्स बनाने के लिए लोगों को भी प्रेरित करने की योजना एवं रचना पर विचार विमर्श हुआ।