WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Saturday, June 9, 2012

देश की पहचान हिंदुत्व :बाल कृष्ण त्रिपाठी

                                                               प्रेस विज्ञप्ति 
वाराणसी 09 जून (वि.सं.के.) | तुलसीपुर  स्थित निवेदिता शिक्षा सदन के परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में २० दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (विशेष) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता संघ के अखिल भारतीय सह-व्यस्था प्रमुख बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि  देश की पहचान  हिंदुत्व से है| संघ समाजजीवन में प्रत्येक वस्तु समाज के लिये संचित करता है | संस्थापक  डॉक्टर हेडगवार ने  यह माना था कि इस देश की पहचान हिन्दुओं से है और यह शब्द उपासना वाचक न होकर भौगोलिक एवं सांस्कृतिक है |  

उन्होंने कहा कि भारत माता कभी भी गुलाम न हो इसलिए स्वयं सेवक सदा सतर्क रहता है इस कार्य के लिये युवा, वृद्ध, सभी को संघ में प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे की वो राष्ट्र के लिये तत्पर तथा सतर्क रहे इन शिक्षा वर्गों में गर्मी,जाड़ा की चिता त्याग कर स्वयं सेवक भारत माता के लिये कार्य करता है    

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आपदा आदि में  स्वयं सेवक पीड़ितों की सहायता करता है| संघ ने पाकिस्तानी  हमले का दौर में सेना का हरसम्भव मदद किया संघ समाज में एकता और पारिवारिता का भाव बढ़ाता है| इसी भाव के कारण राष्ट्र पाकिस्तान के खिलाफ विजयी हुआ| उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में विश्वास की कमी हुई है इसलिए समाज में विश्वास बढ़ाना जरूरी है और विजय के लिये शक्ति संगठन जरूरी है| 
समापन समारोह के अध्यक्ष राजर्षिटंडन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के संघचालक प्रोफ़ेसर देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीवन का पहला अवसर है, जब इस प्रकार के कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण का मौका मिला| इस शिक्षा वर्ग में अपने व्यय पर आये स्वयं सेवक आज सबका सामने एक उदाहरण हैं |

समापन समारोह में प्रतिभागियों द्वारा पथ संचलन, दंड प्रहार,योग, प्राणायाम,आसन.सूर्य नमस्कार आदि का प्रदर्शन किया गया| तीन सप्ताह के इस विशेष संघ शिक्षा वर्ग में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर सहित भारत के आठ राज्यों एवं नेपाल राष्ट्र के 423 शिक्षार्थियों ने भाग लिया| 

मंच पर विशेष शिक्षा वर्ग के सर्वाधिकारी श्रीकृष्ण सिंघल एवं वर्गाधिकारी श्री मालेंदु प्रताप उपस्थित थे| मंचासीन अधिकारियों का परिचय वर्ग के कार्यवाहक लालराम ने कराया| 

इस  अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र के कार्यवाहक श्री राम दुलार वर्मा जी, सुभाष वोहरा,  क्षेत्रीय धर्मजागरण प्रमुख रामलखन जी, प्रान्त कार्यवाहक श्री विरेन्द्र जी आदि उपस्थित थे|  समापन समारोह का संचालन गेशव गोपाल जी एवं आभार ज्ञापन दीनदयाल जी ने किया| 

विश्व संवाद केंद्र काशी

No comments: