WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Saturday, September 10, 2022

रायपुर में अखिल भारतीय समन्वय बैठक प्रारंभ


रायपुरछत्तीसगढ़ | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज प्रातः श्री जैनम् मानस भवनरायपुर में प्रारंभ हुई. बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया. बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं.



    बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्यशिक्षासेवाआर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. गौसेवाग्राम विकासपर्यावरणकुटुंब प्रबोधनसामाजिक समरसता आदि विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी. संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी. 

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जीडॉ. मनमोहन वैद्य जीअरूण कुमार जीमुकुंदा जी और रामदत्त जी चक्रधरअखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भय्याजी जोशीसुरेश सोनी जीवी भाग्गया जीविद्या भारती के महामंत्री गोविन्द महंती जीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आशीष चौहान जीमहामंत्री निधि त्रिपाठी जीविश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार जीराष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांतक्का जीकार्यवाहिका अन्नदानम सीताक्का जीसेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक जीभारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जीमहामंत्री संगठन बी.एल. संतोष जीभारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या जीसंगठन मंत्री बी सुरेन्द्रन जीभारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी जीवनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी जीसंस्कृत भारती के संगठन मंत्री दिनेश कामत जी सहित 240 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हैं.

 


1 comment:

Anonymous said...

भारत माता की जय