WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Tuesday, July 19, 2022

काशी में उत्तर प्रदेश के प्रथम प्रांतीय अभिलेखागार कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

काशी| भगवान् शिव के प्रिय मास श्रावण के प्रथम सोमवार का स्वागत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त ने प्रांतीय अभिलेखागार कार्यालय के उद्घाटन से किया| उक्त कार्यालय को विश्व संवाद केन्द्र काशी के परिसर में स्थापित किया गया है|

    सोमवार को कार्यालय का उद्घाटन विश्व संवाद केन्द्र काशी के परिसर में शास्त्र सम्मत पूजन कर किया गया| मुख्य यजमान के रूप में काशी प्रान्त प्रचारक रमेश जी उपस्थित रहें| उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजनानुसार देश भर में  विश्व संवाद केन्द्र के अंतर्गत स्वतंत्र रूप से एक अभिलेखागार कार्यालय स्थापित किया जा रहा है| काशी प्रान्त का यह कार्यालय उत्तर प्रदेश का प्रथम अभिलेखागार कार्यालय है| अभिलेखागार कार्यालय के उद्देश्य के बारे में बताते हुए प्रान्त अभिलेखागार प्रमुख डॉ. सत्य प्रकाश पाल ने कहा कि इस अभिलेखागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं आनुषांगिक सगठनों के कार्यों में संलग्न रहें वरिष्ठ एवं सक्रीय कार्यकर्ताओं के अनुभव तथा दस्तावेज भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन व जानकारी के लिए सुरक्षित किया जाएगा| प्रान्त अभिलेखागार पालक जयन्ती लाल शाह ने कहा कि संगठन शीघ्र ही अपनी एक शताब्दी की आयु पूरा करने जा रहा है| इसी को ध्यान में रखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है| इस निमित्त निर्णय के उपरांत विगत छः माह से इस विषय पर कार्य किया जा रहा है|    

      इस अवसर पर सह प्रान्त कार्यवाह डॉ.राकेश तिवारी, काशी विभाग संघचालक डॉ.जे.पी.लाल, विभाग प्रचारक कृष्णचन्द्र जी, विश्व संवाद केन्द्र काशी उपाध्यक्ष डॉ.हेमंत गुप्त, डॉ. हरेन्द्र राय, सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल, के.एन.चौबे, अमित प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहें|

No comments: