WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Wednesday, August 17, 2022

चेतना प्रवाह के विशेषांक अखंड भारत का लोकार्पण संपन्न

काशी| लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र काशी कार्यालय पर जागरण पत्रिका चेतना प्रवाह का लोकार्पण किया गया। उक्त पत्रिका का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र कार्यवाह डॉ.वीरेन्द्र जायसवाल एवं काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी ने किया।

     इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.वीरेन्द्र जी ने कहा कि विश्व संवाद केन्द्र काशी द्वारा प्रकाशित चेतना प्रवाह के अखण्ड भारत विशेषांक की विषय वस्तु निश्चित रूप से सराहनीय है। इससे अखण्ड भारत की संकल्पना को समाज में प्रसारित होने में सहायता मिलेगी। आजादी के अमृत महोत्सव पर यह प्रकाशन सराहनीय है| विशिष्ट अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने कहा कि राष्ट्रहित में सामाजिक चेतना का जागरण करना विश्व संवाद केंद्र का मुख्य उद्देश्य है| उसी के अनुसार विश्व संवाद केंद्र ने जागरण पत्रिका चेतना प्रवाह के अखंड भारत विशेषांक का लोकार्पण किया, जिसके लिए चेतना प्रवाह की संपादकीय टोली को साधुवाद।

     जागरण पत्रिका प्रमुख नागेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि चेतना प्रवाह का अखंड भारत विशेषांक एक ऐतिहासिक धरोहर है| इसको हमें समाज के बीच प्रचारित-प्रसारित करना है, जिससे कि अखंड भारत की स्मृति युवा पीढ़ी तक गांव-गांव में पहुंच सके। पत्रिका के प्रधान संपादक प्रो.ओम प्रकाश सिंह ने प्रस्तावना रखते हुए कहा कि समाज प्रतिवर्ष 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के रूप में मनाता है| 1947 में विभाजित भारत पुनः अखंड होगा| यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार दर्शन है| राष्ट्र इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है| इस अवसर पर अखंड भारत की स्मृति, उसके इतिहास एवं अन्य संदर्भों को समाज में प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व संवाद केंद्र काशी द्वारा प्रकाशित जागरण पत्रिका चेतना प्रवाह के 16 अगस्त 2022 के अंक की विषय वस्तु अखंड भारत केंद्रित है| इसी पत्रिका के अखंड भारत अंक का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर अशोक चौरसिया, अरुण श्रीवास्तव, कुमकुम पाठक, प्रो.अमिता सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, डॉ.सत्य प्रकाश, विजय जायसवाल, जयन्ती लाल, श्रीप्रकाश, सुरेश बहादुर आदि लोग उपस्थित रहें| अध्यक्षता डॉ.हरेन्द्र राय एवं सञ्चालन सचिव प्रदीप कुमार ने किया|

No comments: