WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Thursday, August 18, 2022

स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए जन-जन में स्व की भावना का जागरण जरूरी - रमेश जी

काशी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि लंबे समय तक देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए जन-जन में स्व की भावना का जागरण जरूरी है। स्वभाषा, स्वसंस्कृति, स्वदेश की भावना बलवती होने पर ही देश में राष्ट्रभक्ति का ज्वार पैदा हो सकेगा। वे निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

     कॉलेज प्रांगण में उल्लास के वातावरण में संपन्न  ध्वजारोहण  के पश्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि देश को स्वतंत्रता लंबे संघर्ष एवं बलिदानों के पश्चात प्राप्त हुई है। इसकी रक्षा के लिए सभी को हमेशा तैयार रहना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में जिस तरह लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है उससे सिद्ध हो गया है कि सभी लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगी है। इसी से यह विश्वास और भी मजबूत हुआ है कि आने वाले भविष्य में भारत संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा। भारत के लोग देश के लिए जीने के प्रति पूरी तरह संकल्प बद्ध हो चुके हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत शांति और मैत्री का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है। भारत मृत्युंजय है, अजातशत्रु है। प्रांत प्रचारक जी ने कहा कि इस समय पर्यावरण की रक्षा, समाज की रक्षा तथा देश की रक्षा का संकल्प लेना होगा। भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए सामाजिक समरसता, सद्भाव बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। इतिहास में जो भूल हुई है वह दोबारा ना होने पाए इसके प्रति भी देशवासियों को जागरूक होना पड़ेगा।

     कार्यक्रम में लोक कल्याण न्यास के मंत्री श्री रामसूचित पाण्डेय, विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. आनंद प्रभा सिंह, शिशु मन्दिर के प्रबंधक राजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments: