WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Saturday, August 13, 2022

राष्ट्र रक्षा का संकल्प दिवस है रक्षाबंधन का पर्व - राजेन्द्र सक्सेना

नैनी एवं जगदीशपुर में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव

 

नैनी (प्रयागराज)| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नैनी भाग का रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम माधव ज्ञान केंद्र, नैनी में आयोजित किया गया| कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मुख्य मार्ग प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना ने कहा जिस प्रकार यह पर्व भाई बहन का पवित्र त्योहार के रूप में जाना जाता है वह संघ ने परमपवित्र भगवा ध्वज में रक्षा सूत्र बांध कर इस उत्सव को राष्ट्र रक्षा संकल्प के रूप में मनाता है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने आगे कहा कि जिस प्रकार से राजा बलि को बामन भगवान ने रक्षा सूत्र बांध कर धर्माधर्म की ओर आने का संकल्प दिलवाया था उसी तरह स्वयसेवक आपस मे रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र और समाज की रक्षा का संकल्प लेते है। कार्यक्रम में अध्यक्षता श्री रामरतन दास जी महाराज (महंत फलाहारी बाबा आश्रम अरैल, नैनी, प्रयागराज) ने की। इस अवसर पर मा.भाग संघचालक दशरथ जी, अतुल जी, रजनीकांत जी समेत अन्य कार्यकर्ता बन्धु, माताएं, बहनें तथा समाज के लोग एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचालन राजेश जी ने किया| 

जगदीशपुर में आयोजित हुआ रक्षाबंधन उत्सव 

जगदीशपुर में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मुख्य मार्ग प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना ने कहा रक्षाबंधन पर हम भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधते हैं। 

भगवा ध्वज संस्कृति का प्रतीक है। भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर हम अपनी संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। हमारी संस्कृति ही ऐसी संस्कृति है जो वसुधैव कुटुंबकम् की बात करती है। इसका संरक्षण न सिर्फ हिंदू बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए आवश्यक है। अध्यक्षता गायत्री परिवार के कौशल किशोर जी ने किया| इस अवसर पर सैकड़ों लोग एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहें| 

No comments: