WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Saturday, January 28, 2023

समाज को मार्गदर्शित एवं संस्कारित करने में महती भूमिका निभाएगा माधव आश्रम

 

जौनपुर। यह आश्रम हमारे कार्य का प्रेरणा स्रोत होना चाहिए। संघ यहां से सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, संस्कार, राष्ट्रहित की भावना व हिंदू समाज के लिए कार्य करेगा। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र जायसवाल जी ने व्यक्त किया। वे शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर विभाग के कार्यालय माधव संघ आश्रम के पूजन एवं लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत प्रचारक श्रीमान रमेश जी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान एवं भविष्य की परिस्थिति को देखते हुए इस आश्रम का निर्माण किया गया है। यह स्थान समाज में व्याप्त समस्या के समाधान का केंद्र बिंदु बने। हम सभी को इस आश्रम के प्रति हमेशा श्रद्धा बनी रहनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय प्रांत संघचालक डॉ विश्वनाथ विश्वनाथ लाल निगम जी ने कहा कि यह कार्यालय हमारी प्रेरणा का केंद्र है, यह समाज को संस्कारित करने में महती भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज सिद्धपीठ हथियाराम मठ जखनिया ने कहा कि संघ अनुशासन से पहचाना जाता है। संघ समाज को शिक्षित और संस्कारित कर रहा है। संघ का विषय राष्ट्र और राष्ट्रीयता है। इस आश्रम के माध्यम से संघ अपने उद्देश्यों को पूरा करेगा|

जौनपुर की धरती से निकले संघ प्रचारकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में जौनपुर विभाग में सेवा दे चुके एवं वहां से निकले हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से काशी प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी, मार्ग प्रमुख भोलेंद्र जी, जागरण पत्रिका प्रमुख नागेंद्र जी, कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अशोक उपाध्याय जी, ओम प्रकाश जी, जगदीश जी इत्यादि को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आश्रम निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया|

कार्यक्रम में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, दिनेश चौधरी, सूर्यप्रकाश, जितेंद्र यादव एवं सुभाष यादव आदि उपस्थित रहें। प्रांत कार्यवाह मुरली पाल जी ने आभार व्यक्त किया। संचालन वीरेंद्र जी ने किया।

सम्मानित श्रमिक 





No comments: