WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Thursday, March 23, 2023

अपनी संस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व - रमेश जी

जौनपुर/चन्दौली| हम सभी का दायित्व है कि अपनी संस्कृति के निर्माण एवं संरक्षण में अपने पूर्वजों के योगदान को याद रखें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी संस्कृति का संरक्षण करें। उक्त विचार टी.डी.कॉलेज में वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर द्वारा आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए काशी प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने व्यक्त किया|

उन्होंने कहा आज का दिन आज गौरव का दिन है। आज ही के दिन नववर्ष प्रारंभ हुआ, सृष्टि की रचना हुई, आर्य समाज की स्थापना हुई| आज ही संत झूलेलाल जयंती, चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन के साथ संघ संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयन्ती है। संघ समाज एवं  देश का कार्य निरंतर 98 वर्ष से कर रहा है। संघ का स्वयंसेवक देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जब हिन्दू समाज संगठित रहेगा तभी देश विश्व गुरु बनेगा। क्योंकि संघ में शक्ति है और कलयुग का यह मंत्र है। कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में डा.कैप्टन ने सभी को नववर्ष की शुभकामना दी| कार्यक्रम में आयोजित पथ संचलन टीडी कालेज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुनः टीडी कालेज में समाप्त हुआ।  कार्यक्रम में  विभाग प्रचारक जगदीश, प्रांत गोरक्षा प्रमुख अरविंद, वीरेंद्र मौर्य, मा.जिला संघचालक  डा. सुभाष सिंह, जिला प्रचारक रजत, जिला कार्यवाह रजनीश, रवींद्र सिंह, धर्मवीर, अजय पाठक, आलोक, प्रदीप, अजय एवं समाज के अन्य जनमानस के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

संघ को जानने के लिए डॉ. हेडगेवार को जानना आवश्यक - रमेश जी

चन्दौली| इसके पूर्व चन्दौली जिला में वर्ष प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए काशी प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव का जागरण एवं नागरिक कर्तव्य इन पांच मन्त्रों को जीवन में आत्मसात करना होगा तभी देश मजबूत राष्ट्र बनेगा|  संघ को जानने के लिए डॉ. हेडगेवार को जानना आवश्यक है। वे संघ के निर्माता है। हम लोग ऐसा कहते है कि उन्होंने अपने को बीजरूप में मिट्टी में मिलाकर संघ के वृक्ष को बड़ा किया। इसलिए संघ के सारे कार्य में डॉ. हेडगेवार के मानस का प्रतिबिम्ब दिखता है। बिना हेडगेवार को जाने संघ को समझना कठिन है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रान्त प्रचारक श्रीमान रमेश जी ने लहरतारा के कबीर नगर में आयोजित वर्ष प्रतिपदा उत्सव को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी से प्रेरणा लेकर और दृढ संकल्प के साथ कठिन मार्ग पर चलकर यह देश परम वैभव को देखेगा और पूरी दुनिया में भारत का जय जयकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृपाशंकर सिंह ने किया| एकत्रित स्वयंसेवकों ने महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज से प्रारम्भ होकर सकलडीहा रोड होते हुए इलिया मोड़ से पुरानी बाजार में भ्रमण करते हुए पुनः महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में पहुंचा| संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहें| 

No comments: