WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Tuesday, January 16, 2024

धर्म और संस्कृति के रक्षक है हमारे पर्व - क्षेत्र प्रचारक अनिल जी

 

जौनपुर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर द्वारा राममंदिर शाखा पर मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया। मकर संक्रांति पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि हमारे पर्व धर्म और संस्कृति के रक्षक है। मकर संक्रांति पर्व समानता व एकता का प्रतीक है। यह भेद भाव को समाप्त करने वाला त्यौहार है। इस पर्व के पीछे  गहरा संदेश छिपा रहता है। इस पर्व की वैज्ञानिकता भी है। आज आधुनिक परिवेश हमारी परम्परा को नष्ट करने पर तुले हुए है। हमे सावधान रहना चाहिए। देश और समाज के लिए कितना अच्छा कर सकते है, इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जातिवाद की भावना जगाकर हिन्दू समाज को तोड़ा जा रहा है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले मौनी अमावस्या पर्व और मकर संक्रांति पर्व हमारे समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उक्त पर्व को मनाते समय कोई जाति नहीं पूछता है। ऐसा ही हमारे अन्य त्योहारों में भी होता है।

   कार्यक्रम में धर्मवीर मोदनवालमानिकचंद्रविभाग प्रचारक अजीतजिला कार्यवाह रजनीशरविन्द्र जी, मंगलेश्वरम, अजय पाठक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments: