WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

90688

Wednesday, January 17, 2024

श्रीराम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से समस्त समाज मे अपार उत्साह: प्रान्त प्रचारक रमेश जी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुलतानपुर नगर में निकली विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा

      सुलतानपुर। आज का यह ऐतिहासिक क्षण लाखों लोगों के बलिदान के उपरांत मिला है। हम सभी सौभाग्यशाली है जो इस क्षण के साक्षी बने हैं। भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से समस्त हिंदू समाज मे अपार उत्साह और प्रसन्नता है। मन्दिर निर्माण के लिए तमाम आहुतियां आज सफल हुई है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने सुलतानपुर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया|

     नगर के तिकोनिया पार्क में एकत्रित श्रीरामभक्तों को संबोधित करते हुए अपने में रमेश जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति सभी में समर्पण की आस्था आज दृष्टिगत हो रही है। अब तो ऐसा लग रहा है कि समूचा राष्ट्र, राममय और राम, राष्ट्रमय दिख रहा है चूँकि भारत की आत्मा हैं श्री राम। राम रग-रग में और राम कण-कण में विद्यमान हैं राम रोम-रोम में, आज चहूँओर राम की अयोध्या की सर्वाधिक चर्चा है राम का सम्पूर्ण जीवन मानवता के लिए उपेक्षित कष्ट में, दुःख में रहने वालों के लिए ही समर्पित रहा इसलिये आज सम्पूर्ण सनातन समाज श्री राम के साथ खड़ा है और भावना प्रगट करने हेतु इस विशाल शोभा यात्रा का कड़ी बना है। संघ परिवार की प्रेरणा से स्वतः स्फूर्त हिंदू समाज 22 जनवरी 2024 को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व सुलतानपुर नगर में विशाल और भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुआ है।    

यात्रा लगभग दो किलोमीटर की दूरी को आच्छादित कर रहा था। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि स्वतः स्फूर्त समग्र हिंदू समाज सड़क पर आ गया है। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग ठंड की परवाह किसी को नहीं थी, 20 हजार से भी ज़्यादा लोगो की सहभागिता ने नगर को झकझोरकर राममय कर दिया। करीब 500 वर्षों के संघर्ष के उपरांत और साढ़े तीन लाख लोगों के बलिदान के उपरांत होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व होने वाली इस शोभायात्रा में मातृशक्ति सबसे आगे थी। गायत्री परिवार से जुड़ी हुई मातृशक्ति एवं पुरुष मशाल के साथ शोभायात्रा में चल रहे थे। विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं एवं छात्र अपने अभिभावकों के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित थे। सुलतानपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए साधु संत यात्रा में उपस्थित थे। इस दौरान लोग अपने छतों से श्रद्धा स्वरूप पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत कर रहे थे। देवी देवताओं की झांकियों से सुसज्जित और बच्चों द्वारा बजाये जा रहे घोष यात्रा का आकर्षण रहा। यात्रा का आरंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर प्रान्त प्रचारक रमेश जी व विभाग संघचालक डॉ अरुण कुमार सिंह के दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ।

      शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जीजिला प्रचारक आशीष जी, जिला कार्यवाह भानु प्रताप सिंह सहित तमाम जिम्मेदार संघ के पदाधिकारी यात्रा के हर आयाम पर अपनी दृष्टि बनाए हुए थे। सह जिला संघचालक श्री अजय कुमार गुप्ता सहित संघ परिवार के सभी संगठनों विहिप, विद्या भारती, विद्यार्थी परिषद, किसान संघ, मज़दूर संघ, भारत विकास परिषद, अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे। 






No comments: