WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Friday, January 19, 2024

चरण कमल बंदौ हरि राई... : श्रीराम की चरण पादुका दर्शन के लिए उमड़ा प्रतापगढ़

  •  हर कंठ ने बोला जय श्रीराम....भगवाधारी हुआ प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़| चरन-कमल बंदौं हरि-राइ। जाकी कृपा पंगु गिरि लंघै, अंधे कौं सब कछु दरसाइ॥ बहिरौ सुनै, गूँग पुनि बोलै, रंक चलै सिर छत्र धराइ। सूरदास स्वामी करुनामय, बार-बार बंदौं तिहिं पाइ॥ प्रभु श्रीराम की चरण पादुका की एक झलक पाने के लिए प्रतापगढ़ के भाव विह्वल लोग कुछ ऐसे ही व्यग्र दिखे| श्रीराम की चरण पादुका यात्रा चित्रकूट से चलकर कौशांबी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर होते हुए प्रतापगढ़ पहुंची। प्रतापगढ़ की सीमा पर पहुंचने पर पुष्प वर्षा एवं जय श्री राम के उद्घोष के साथ शंखध्वनि करते हुए वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में उपस्थित हर कंठ के जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण राममय हो गया|

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा संपर्क अभियान समिति प्रतापगढ़ के संयोजकत्व एवं एकल विद्यालय तथा विश्व हिंदू परिषद प्रतापगढ़ के नेतृत्व में यात्रा विश्वनाथगंज शनि देव धाम के ठीक सामने पहुंचाते ही स्थानीय नागरिकों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ने शीश नवाकर चरण पादुका का दर्शन पूजन किया। यात्रा राजगढ़ होते हुए भूपिया मऊ पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ वातावरण राममय बनाया। सीताराम धाम होते हुए भगवा चुंगी होते हुए चौक घंटा घर के पास सड़कों पर बड़ी संख्या में एकत्र मातृशक्तियों ने मंगलवेश में थाल सजाकर आरती उतारी। श्रीरामचरण पादुका के दर्शन के लिए आम जनमानस सड़कों पर उमड़ा दिखाई पड़ा। पूरा समाज भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा| जन-जन में भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति का प्रबल ज्वार देखने को मिला। इस प्रकार जगह-जगह पर पूरी यात्रा मे भगवान श्रीराम की चरण पादुका देखने के प्रति प्रबल लालसा अभिसिंचित रही।

मातृशक्तियों ने बरसायें पुष्प

    यात्रा कई चौराहों, गलियों से होकर गुजरी| जन-जन में श्रीराम के प्रति दिखने वाला प्रेम-आस्था का दृश्य श्रीराम का गुणगान कर रहा था| जो मातृशक्ति यात्रा में उपस्थित होने से वंचित रह गयी थीं, उन्होंने अपने छतों से पुष्प वर्षा कर श्रीराम के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई| 

    यात्रा को सफल बनाने में प्रभा शंकर पांडेय, राजन जी, प्रवेश जी, शिव प्रसाद जी, हेमंत कुमार, शिव शंकर सिंह समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया| यात्रा में रजनीश जी, चंदन, जी, महेश, शिवेश, विवेक, प्रभात, अवधेश, अनामिका, सारिका, छाया, राम उजागर समेत सैकड़ों की संख्या में श्रीराम भक्त उपस्थित रहे|

No comments: