WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Sunday, May 16, 2021

काशी : विश्व के सबसे बड़े अनुष्ठान श्री हनुमान चालीसा के सवा पांच लाख पाठ के लिए धर्मावलंबियों और उद्यमियों ने किया आह्वान

काशी, 16 मई। वैश्विक महामारी कोरोना जिसमें अनेक व्यक्तियों ने प्रियजनों को खो दिया है। जिसने मानवता पर सैकड़ों वर्षों बाद सबसे अधिक कहर ढाया हुआ है। ऐसी विपत्ति काल में मनुष्य अपने आराध्य को स्मरण करता है। उसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि, काशी प्रान्त द्वारा विश्व के सबसे बड़े सामूहिक अनुष्ठान श्री हनुमान चालीसा के सवा पांच लाख पाठ का संकल्प लिया गया है। 18 मई मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से आरम्भ होने वाले इस अनुष्ठान हेतु देश भर के सन्त-महात्माओं, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से आह्वान किया है कि इस महामारी से मानव समाज की रक्षा के लिए हम सभी को यह पाठ कर संकट मोचक श्री हनुमान जी महाराज जी से प्रार्थना करना चाहिए। 

काशी प्रान्त, कुटुम्ब प्रबोधन के प्रान्त संयोजक डॉ. शुकदेव त्रिपाठी ने बताया कि इस पुनीत कार्य हेतु सभी धर्मावलंबियों, अनेक पीठाधीश्वरों, मनीषियों, आचार्यों, समाजसेवी संस्थाओं तथा गणमान्य लोगों ने समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया है। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी, पूज्य सन्त जितेन्द्रानन्द जी, पूज्य श्री कैवल्य दास जी, पूज्य सन्त ब्रज चैतन्य जी महाराज जी, निरंजनी अखाड़ा तेलंगाना, गायत्री परम संत सिद्धेश्ररानंद महराज, जगतगुरु स्वामी रामकमल दास वेदांती जी, स्वामी शंकरानन्द महराज गुंटूर, सुविख्यात समाजसेवी उद्योगपति श्री दयाशंकर मिश्र जी, आई आई ए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आर के चौधरी, मोहिनी झंवर, सुविख्यात समाज सेविका, महानगर उद्योग व्यापार समिति अध्यक्ष श्री प्रेम मिश्राजगतगुरु दांडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी महाराज, कथावाचक  आदरणीय शान्तनु जी महाराज, डॉ श्रीकांत मिश्र, अर्चक श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, श्री जग्जीतन जी महाराज, महामंत्री अखिल भारतीय धर्म संघ, श्री केशव जालान, चेयरमैन जालान्स ग्रुप, रामनगर गुरु द्वारा प्रबन्धक कमेटी अध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह जैसे अनेक गणमान्य लोगों ने अपने आह्वान किया है। सभी गणमान्य लोगों ने कहा कि श्री हनुमान जी इस सृष्टि के प्रत्यक्ष देवता हैं, सभी प्रकार के दुख, विपत्ति व महामारीयो के मोचक हैंइसीलिए उन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है। उनके सामूहिक आराधना से निश्चित ही इस भीषण आपदा से  मुक्ति मिलेगीये जनमानस में विश्वास है।

इस प्रकार किया जाएगा अनुष्ठान

विश्व के सबसे बड़े इस अनुष्ठान सम्मिलित होने वाले लोगों को पांच बार “श्रीराम जय राम जय जय राम” महामंत्र का जाप कर 11 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना है इसके पश्चात् पुनः पांच बार “श्रीराम जय राम जय जय राम” का जप कर यह अनुष्ठान पूर्ण करना है।

आह्वान लिंक :

1.    श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी डॉ रामकमल दास वेदान्ती https://youtu.be/jVym99hgias 

2.    पूज्य सन्त जितेन्द्रानन्द जी महाराज https://youtu.be/_POkW4XeAZo 

3. जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामिश्री वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज https://youtu.be/Ck6wtt_zJJQ 

4.    पूज्य सन्त ब्रज चैतन्य जी महाराज जी https://fb.watch/5qtaV1_UTv/ 

5.    श्रीमती मोहिनी झंवर, सुविख्यात समाज सेविका https://youtu.be/-89FVsWLxjc 

6.    श्री केशव जालान, चेयरमैन जालान्स ग्रुप https://youtu.be/bCyQs_lu4EU 

No comments: