WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Sunday, April 10, 2022

स्वयंसेवकों ने किया कन्या पूजन

काशी| सनातन धर्म में कन्या को साक्षात् मां दुर्गा का रूप माना जाता है| ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में कन्या पूजन करने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं| इस परम्परा का निर्वहन लोग प्राचीन काल से करते चले आ रहे हैं| शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी दक्षिण भाग के मानस नगर में भी स्वयंसेवको ने कन्या पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया|

मानस नगर सेवा प्रमुख चन्द्रकांति पाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र अष्टमी के पुण्य अवसर पर सामाजिक समरसता भाव को बनाये रखने उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी दक्षिण के मानस नगर में 21 कन्याओ का पूजन किया गया| नगर के स्वयंसेवको ने सपत्निक दीनदयाल पार्क में उपस्थित होकर वैदिक पद्धति से कन्या पूजन किया| कन्याओ के पाँव धुलकर उन्हें नवीन वस्त्र दिया गया| पाँव में महावर, श्रृंगार सामग्री अर्पण करने के बाद आरती की गयी| भोग लगाने के बाद कन्याओ को विभिन्न उपहार दिए गए| कार्यक्रम का प्रारम्भ ब्राह्मणों द्वारा मंगलाचरण से हुआ| इस दौरान पारम्परिक भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो रहा था| कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम प्यारे चौबे जी, विनय, रविकान्त, हरीश वालिआ, ज्ञानेश्वर, कृष्णदेव, सुबोध सहित अनेक स्वयंसेवक सपरिवार उपस्थित रहें|

No comments: