WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Thursday, April 7, 2022

40 संगठनों के माध्यम से सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहें स्वयंसेवक

 

चन्दौली| डॉ हेडगेवार के पद चिन्हों पर चल कर संघ का स्वयंसेवक 40 संगठनों के माध्यम से सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है| यह बात चंदौली नगर में आयोजित वर्ष प्रतिपदा उत्सव में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के मार्ग प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना ने कही।

     उन्होंने भारतीय नव वर्ष पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही भारतीय नव वर्ष है जिसे सम्पूर्ण हिन्दू समाज को ही नही बल्कि भारत मे रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मनाना चाहिए। संघ के स्वयंसेवकों के लिये तो नववर्ष बहुत ही उत्साह से मनाने का पर्व है| इसी दिन संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि संघ संस्थापक जन्मजात देश भक्त थे और वे स्वतंत्रता के लिए अपना  अधिकांश समय गांधी जी द्वारा आयोजित सभी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया| उन्होंने सरसंघचालक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को अपने सहयोगी कार्यकर्ता डॉ परांजपे जी को सौप कर राष्ट्रहित में जेल गए। कार्यक्रम की शुरुआत में साढ़े तीन सौ स्वयंसेवको ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया।

No comments: