WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Monday, April 4, 2022

डॉ हेडगेवार के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक सेवा एवं सद्भाव का प्रयास करें कार्यकर्ता - अनिल कुमार

प्रयागराज| डाक्टर हेडगेवार सादगी के पर्याय थे, उन्होंने समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया| उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा एवं सद्भाव के लिए मिल-जुल कर प्रयास करना चाहिए| उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने प्रयागराज में वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया|

    उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन का अनुसरण करना चाहिए| डॉक्टर हेडगेवार के जीवन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन एक संगठन को खड़ा करने के लिए समर्पित कर दिया और कभी अपने नाम का प्रचार नहीं किया। वे एक ऐसे महापुरुष हैं जिनके द्वारा बनाया गया संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, संघ को आज दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है परंतु इस संगठन के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार को कितने लोग जानते हैं ये हमारे लिए प्रश्न का विषय है? 

    कार्यक्रम में विभाग प्रचारक डॉ पियूष, शिव कुमार, सरदार मिल्कियत सिंह बाजवा, घनश्याम, नरेन्द्र, वीरकृष्ण जी,  बसु, सौरभ, आशीष मोहन, श्याम नारायण, स्वप्निल एवं बड़ी संख्या में नगर के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। 

No comments: