WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Monday, April 18, 2022

अनुशासन के साथ समरसता की भी सीख देता है कबड्डी - डॉ.जेपी लाल

 





काशी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी उत्तर भाग की ओर से रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लहुराबीर स्थित आजाद संघ स्थान महामंडल नगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग के  चार नगरों ने  प्रतिभाग किया जिसमें रविदास नगर को विजेता घोषित किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित काशी विभाग संघचालक डॉ जेपी लाल ने कबड्डी के महत्व को बताते हुए कहा कि कबड्डी हमें अनुशासित रहने के साथ आपसी समरसता बनाए रखने की भी सीख देता है। कबड्डी हमें शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है क्योंकि इसमें हमें अपने शारीरिक अंगों में स्फूर्ति बनाए रखने के साथ ध्यान को एकाग्र रखने की आवश्यकता होती है। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार जी ने प्रथम दिन से ही कबड्डी को लोकप्रिय खेल के रूप में स्थान दिया। उन्होंने कहा कि इस खेल के माध्यम से हिंदू धर्म का पूरा अनुभव हो जाता है जैसे- हिंदू धर्म का पूर्ण विश्वास है कि प्रत्येक मनुष्य अपने कर्म के अनुसार पुनर्जन्म लेता है वैसे ही कबड्डी के खेल में भी बार-बार जीने और मरने का क्रम चलता रहता है। उन्होंने अंत में सभी स्वयंसेवकों को इस खेल में भाग लेने के लिए बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।

     कार्यक्रम में खेल पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्राम विकास प्रमुख चंद्र मोहन जी ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस प्रतियोगिता में काशी उत्तर भाग के चार नगर रविदास नगर, भारतेंदु नगर, लाजपत नगर एवं चेतसिंह नगर से कुल 137 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कुल 3 चक्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा डॉक्टर जेपी लाल ने किया। इस दौरान काशी उत्तर भाग संघचालक वीरेंद्र गुप्त जी उपस्थित रहें।

No comments: