WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Thursday, May 19, 2022

विकसित भारत के लिए स्वावलंबी भारत का निर्माण आवश्यक - डॉ.मुरारजी


प्रतापगढ़| जब तक स्वावलंबी भारत का निर्माण नहीं होगा तब तक हम विकसित भारत की परिकल्पना को साकार नहीं कर सकते हैं| स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए पत्रकारों को समाज के और रोजगार के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए स्थान विशेष की विशेषता को समाज के समक्ष लाना होगा| उक्त विचार मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ.मुरारजी त्रिपाठी ने प्रतापगढ़ प्रचार विभाग के संयोजन में विश्व संवाद केन्द्र काशी द्वारा आयोजित  नारद जयंती देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान कही|

      उन्होंने कहा कि समाज निर्माण के साथ-साथ सही दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है| आज भारत एक शक्तिशाली, स्वावलंबी राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहा है| ऐसे में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में पत्रकारों की भूमिका और बड़ी हो जाती है| आज आवश्यकता है कि राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए राष्ट्र के विकास में सहभागी बने| आत्मनिर्भर भारत ,सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए एक बड़ा अभियान आरंभ किया है| जिसमें सम्मानित पत्रकार बंधुओं के विशेष सहयोग की आवश्यकता है| जब तक हम सभी स्थान विशेष पर ही उद्योगों को, कृषि को या अन्य साधनों को विकसित करने की दिशा में अग्रसर नहीं होंगे तब तक सभी के लिए रोजगार और समृद्धि की परिकल्पना साकार नहीं होगी| उन्होंने कहा कि नारद जी ने अपने जीवन में समाज की बड़ी से बड़ी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया  है| सूचना प्रसारण की सबसे पहली जिम्मेदारी का निर्वहन नारद जी ने किया|

      अध्यक्षता करते हुए मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. किरण मिश्रा ने कहा कि आज आवश्यकता अपने संस्कारों को जगाए रखने की है| हमारे संस्कार जीवित रहेंगे तो आने वाली पीढ़ी को इस बात का ज्ञान रहेगा कि भारत के निर्माण में क्या आवश्यक है और क्या आवश्यक नहीं है| उन्हें सही शिक्षा और सही ज्ञान देने का सही समय है| अति विशिष्ट अतिथि रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि पत्रकारों ने सदैव समाज को जागृत करने का कार्य किया है|  नारद जयंती के अवसर पर सभी पत्रकार बंधु इस बात का संकल्प लें कि हम राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे| आरंभ में कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार द्विवेदी ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि देवर्षि नारद स्थान -स्थान पर भ्रमण करते हुए सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के साथ अपने समर्पण के आधार पर देवताओं और राक्षसों सभी में भक्ति भावना का संचार करने का प्रयास किया|

      कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर किया गया तत्पश्चात नारद स्तुति हुई| इस अवसर पर शैलेंद्र मिश्र, रमेश त्रिपाठी, संतोष भगवान, विनय पाठक, शिवेश, संतोष, विशाल रावत के साथ-साथ उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्रम और श्रीमद भगवत गीता की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर जिला कार्यवाह डॉ. सौरभ पांडेय, शिव शंकर सिंह, रमेश पटेल, रघुवीर प्रसाद उपाध्याय, अजय मिश्र, डॉ सुधांशु उपाध्याय, राजनारायण सिंह, राजन तिवारी, दिनेश अग्रहरि, जिला मार्ग प्रमुख शीतांशु ओझा, अशोक शर्मा, अजय पांडेय, संजय तिवारी, विनय सिंह, रामानंद, सुरेंद्र प्रसाद रुद्र, राजेश मिश्र, डॉ संजीत, विजय कुमार, विनोद, धर्मेंद्र सिंह, रमेश मिश्र, अजय सिंह राजू, विनीत कुमार मिश्रा,  शुभम आदि उपस्थित रहे| संचालन जिला प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पांडेय ने किया|

No comments: