WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Wednesday, May 18, 2022

शक्तिशाली और स्वावलंबी राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण - रमेश जी

कौशाम्बी| स्वस्थ समाज के निर्माण और सही दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत एक शक्तिशाली स्वालंबी राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहा हैइसे आत्मनिर्भर भारत बनाने में पत्रकारों को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। यह बातें मंझनपुर के सरस हाल में ब्रम्हांड के प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद की जयंती पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कही। इस दौरान क्षेत्र में पत्रकारिता के लिए विशिष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया|

      मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि स्वावलंबी राष्ट्र के निर्माण के लिए पत्रकारों को समाज व रोजगार के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए स्थान विशेष की विशेषता को समाज के समक्ष लाना होगा। उन्होंने कहा कि सूचना प्रसारण की सबसे पहली जिम्मेदारी का निर्वहन देवर्षि नारद जी ने किया था। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया द्वारा नकारात्मकता की जगह सकारात्मकता को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ देश में अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी किये जा रहे सकारात्मक कार्यों को देश की जनता के सामने रखना चाहिए। प्रान्त प्रचारक ने कहा कि मीडिया को समाज में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

      उन्होंने कोरोना के इस दौर में भारत के सामने आये अनेक चुनौतियों का सामना करने का मन्त्र बताते हुए कहा कि इन चुनौतियों से पार पाने का सकारात्मक समाचारों की बड़ी भूमिका हो सकती है और  उसका सिर्फ एक ही मंत्र है, वह है आत्मनिर्भर भारत। उन्होंने कहा कि पत्रकार स्वभूषास्वभाषा, स्वसंस्कृति स्वदेशी, कुटीर उद्योगों, कृषि पर किये गए किसानों की बातों को सकारात्मक रूप से प्रसारित करें| इससे भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढेगा।

      विशिष्ट अतिथि ज्योतिषाचार्या राम जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबदन भार्गव ने किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन से की गई। इस दौरान जिले में पत्रकारिता के लिए विशिष्ट कार्य करने वाले पत्रकारगण रामबदन भार्गव, विमलेश शुक्ला, पंकज अग्रहरी, अरविंद तिवारी, पप्पू मिश्रा, वेद प्रकाश, अशोक विश्वकर्मा, कुमारी प्रियंका, अजय, सुनील साहू एवं बलराम मिश्रा को अंगवस्त्रम व श्रीमद्भभागवत गीता की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया|

      इस अवसर पर मा.विभाग सह संघचालक सीताराम जी, मा.जिला संघचालक केदारनाथ, विभाग प्रचारक प्रतोष कुमार, जिला प्रचारक प्रमोद कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख अजय, जिला प्रचार प्रमुख शशांक खरे, जिला मार्ग प्रमुख प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में जिले के कार्यकर्ता एवम प्रबुद्ध जन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन ओमदत्त त्रिपाठी ने किया।

No comments: