WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Tuesday, June 14, 2022

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा योगेन्द्र की अस्थि त्रिवेणी संगम में विसर्जित, दी गयी श्रद्धांजलि

 

प्रयागराज। संस्कार भारती के संस्थापक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री बाबा योगेंद्र का मंगलवार को त्रिवेणी संगम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि विसर्जन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी तथा संस्कार भारती के संगठन मंत्री दीपक जी ने संगम तट पर बड़ी संख्या में उपस्थित विचार परिवार के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच कला एवं संस्कृति के इस महान साधक, राष्ट्रव्रती प्रचारक के अस्थि कलश को संगम के पवित्र जल में विसर्जित किया गया।

    तीर्थ पुरोहित प्रदीप पांडे ने मध्य संगम में नौका पर शास्त्रोक्त विधि विधान से गंगा पूजन, अस्थि अभिषेक तथा पिंडदान कराया जिसे संगठन मंत्री दीपक जी एवं क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने पूर्ण किया। इसके पश्चात तीर्थ पुरोहित को अन्न दान, वस्त्र दान तथा दक्षिणा आदि समर्पित की गई। बीती रात लखनऊ से बाबा की अस्थि कलश यात्रा सिविल लाइंस स्थित संघ कार्यालय पहुंची।

बाबा योगेन्द्र को दी गयी श्रद्धांजलि

    मंगलवार को प्रातः ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सभागार में एक शोक सभा आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत प्रसाद महापात्र, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जी, प्रांत संघचालक डॉ विश्वनाथ लाल निगम, प्रांत प्रचारक रमेश जी, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल जी, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष योगेंद्र जी, महामंत्री ज्योति मिश्रा विभाग, प्रचारक डॉक्टर पीयूष, सीताराम जी, प्रदीप भटनागर, रविंद्र कुशवाहा, आशुतोष आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें कला एवं संस्कृति का महान साधक बताया। शोक सभा के पश्चात अस्थि कलश यात्रा विचार परिवार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के साथ संगम तट के लिए प्रस्थान हुई और वहां वैदिक विधि विधान से अस्थि कलश को विसर्जित किया गया।

ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय सचिव डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाबा की एक अस्थि कलश यात्रा 18 से को लखनऊ से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। इसके पूर्व 11 को लखनऊ से एक यात्रा बस्ती के लिए गई| सरयू में उनका अस्थि कलश प्रवाहित किया गया।

 

1 comment:

Anonymous said...

हमसबों के अभिवावक आत्मीय महान कला साधक, राष्ट्रीय संरक्षक संस्कार भारती के बाबा योगेन्द्र जी को भावभीनी कोटि कोटि नमन