WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Saturday, August 14, 2021

प्रयागराज : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्वयंसेवकों ने किया सेवा कार्य

 

प्रयागराज| चीन जनित मानवीय आपदा कोरोना वायरस के कहर के दौरान सेवा कार्य करने के पश्चात अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  स्वयंसेवक प्राकृतिक आपदा में भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य में जुटे हुए हैं| 

स्वयंसेवकों द्वारा प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर भोजन पैकेट का वितरण किया गया| विभाग प्रचार प्रमुख वसु जी ने बताया कि प्रयाग दक्षिण भाग के राजापुर के कछार से सटे हुए इलाके में लोगों के घरों तक नौका के माध्यम से पहुंचकर स्वयंसेवकों ने  तकरीबन 2000 पैकेट भोजन उपलब्ध कराया| 

इस दौरान स्वयंसेवकों के सामने  कई मार्मिक प्रसंग भी सामने आए| उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसको दूर करने का प्रयास कियाप्रयाग उत्तर भाग में एनी बेसेंट स्कूल में कैंप लगाकर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कराया गया| कैम्प में लगभग 250 लोगों को नाश्ता उपलब्ध कराया गया| इस सेवा कार्य में पीयूष जी (विभाग प्रचारक), नरेंद्र जी, डॉ. राज बिहारी जी, बालमुकुंद जी, वीरकृष्ण जी, हरिनारायण जी एवं आदि स्वयंसेवकों ने इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

No comments: