WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Sunday, August 22, 2021

समाज के दोषों को समझते हुए उनका परिवर्तन सामाजिक विचारों को पुष्ट करता हैं - स्वांत रंजन

काशी में रक्षाबंधन उत्सव 

काशी| काशी में रक्षाबंधन उत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| रक्षा का सन्देश देने वाले इस महापर्व पर महानगर के सभी नगरों में कार्यक्रम आयोजित किये गये| काशी दक्षिण भाग में माधव सेवा प्रकल्प, चांदपुर लोहता पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की गौरवशाली परम्परा में उत्सव का  योगदान रहा है| ध्वज को रक्षा बांधना समाज के विचारों की रक्षा करना है| 

भारतीय सामाजिक विचार सबको साथ लेकर चलने वाला है| उन्होंने कहा कि अलग अलग पूजा पद्धति के बावजूद सबका लक्ष्य परम पिता परमेश्वर की आराधना करना है, “केवल मेरी ही उपासना पद्धति ठीक है” यह संकुचित विचार है| यही relegion है, धर्म एक बड़ी संकल्पना है| उन्होंने आगे कहा कि भारत ने विश्व के सभी अच्छे विचारों को स्वीकार किया, भारत कभी गरीबी का पूजक नहीं रहाl ज्ञान, भौतिक समृद्धि, आध्यात्मिक समृद्धि इस राष्ट्र की पहचान रही है| भारत की प्राचीन परम्परा में छुआछूत नहीं रहा है आज की मेहतर जाति के पूर्वज  प्राचीन सैनिक रहे हैं| समाज के दोषों को समझते हुए उनका परिवर्तन करना सामाजिक विचारों को पुष्ट करता हैं| कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वांत रंजन जी, नगर सह संघचालक डॉ नागेंद्र जी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी जितेन्द्र जी ने भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांध समाज रक्षा का संकल्प लिया| इस अवसर पर कैलाश जी, विनोद जी, विपिन जी, उपेंद्र जी, मनीष जी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और माताएँ उपस्थित रहीं|संचालन नगर कार्यवाह अरविन्द जी  ने किया|

काशी उत्तर भाग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी उत्तर भाग द्वारा रक्षाबंधन उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| सर्वप्रथम भारतीय संस्कृति के प्रतीक परम् पवित्र भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांध नगर संघचालक नन्दलाल, सुरेंद्र (काशी उत्तर भाग सेवा प्रमुख), एन.डी.आर.एफ. कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा, सी.आर.पी.एफ. के नीतीन्द्रनाथ कमांडेंट (AOL), लक्ष्मी इन्क्लेव के अध्यक्ष डी सी राय ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। 

इस दौरान गौतम नगर में सी.आर.पी.एफ.और एन.डी.आर.एफ. के जवानों को भी बहनों व भाइयो ने रक्षासूत्र बांधा| कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेंद्र जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मूलभूत कार्यों जैसे व्यक्ति निर्माण, स्वत्व जागरण, समरस समाज निर्माण, समाज संगठन आदि रक्षाबंधन के आधारभूत मूल्यों के साथ मेल खाते हैं, इसलिये संघ की शाखाओं में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय उत्सवों में रक्षाबंधन भी शामिल हो गया| इसके पश्चात उपस्थित सभी व्यक्तियों ने कार्यक्रम में आये एन डी आर एफ और सी आर पी एफ के जवानों को रक्षा सूत्र बान्धा व मिठाईया खिलाई|



स्वयंसेवकों ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कर्मियों, कुली एवं वेंडर को भी बंधा रक्षासूत्र

  
काशी उत्तर भाग के स्वयंसेवकों द्वारा वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन उपस्थित यात्रियों, सुरक्षाकर्मीयो, स्वच्छताकर्मियों, कुली एवं वेंडर के बीच जाकर मनाया गया। स्वयंसेवकों ने सभी को रक्षासूत्र बांध मिठाई खिलाई साथ ही भारत माता की जय का घोष किया| इस दौरान उत्तर भाग सह कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा, सेवा प्रमुख सुरेंद्र जी ,जितेंद्र जी,रामेश्वर जोगी,अजय बाबी,श्रावण कुमार उत्तर भाग प्रचारक रजत प्रताप जी प्रचार प्रमुख अमित गुप्ता के साथ दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने लोगो को रक्षासूत्र बान्धा व मिठाई खिलाई व राष्ट्रीय पर्व रक्षाबंधन मनाया गया|

 

No comments: