WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Wednesday, December 8, 2021

कर्मकांड को आचरण में उतारे हिन्दू समाज : भैया जी जोशी

 

    सुलतानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ के केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य व निवर्तमान सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैय्या जी जोशी) ने कहा कि हिन्दू समाज को अपने कर्म कांड को आचरण में उतारे। हमें राष्ट्र व समाज के प्रति कैसा आचरण रखना चाहिए ,इसको सीखने की जरूरत हैं। सज्जनों को ससक्त बनाना तथा दुर्जनो को सज्जन बनाने से देश का कल्याण होगा और इससे विश्व का कल्याण निश्चित है। उक्त विचार उन्होंने सुलतानपुर में के.एन.आई.कस्बा स्थित नवनिर्मित संघ के विभाग कार्यालय ‘‘प्रो. राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया सदन’’ के लोकापर्ण के दौरान व्यक्त किया|

     श्री जोशी ने विधि विधान से पूजन सम्पन्न कर नवनिर्मित भवन का भ्रमण और अवलोकन किया। इसके बाद लोकार्पण समारोह में पहुंच कर भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि व्यक्तियों को देखने की दृष्टि अच्छी होनी चाहिए। रज्जू भैयाजी के नाम से जाना वाला यह भवन कई प्रकारों से विचार देने वाला भवन है। यहां विचार विमर्श, चर्चाएं होगी। लोग रज्जू भैया का चित्र देखकर प्रेरणा ले सकेंगे। इससे प्रमाणिकता से काम करने का संकल्प पूरा होगा। संघ का कार्यालय हम सब के जीवन को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं। जिस कार्य के लिए जीवन समर्पण किया वह कार्य क्या है जानने की आवश्यकता है।

     उन्होंने कहाकि केवल मातृशक्ति कह देने से काम नहीं चलेगा। आज समाज में बहुत निम्न आचरण हो रहा है। नारी के साथ अत्याचार और दुराचार की घटनाएं आये दिन हो रही है। आज लोगो की मंशा बिना मेहनत के कमाने की बन गयी हैं। परिश्रम के बिना पैसा कमाने की प्रवृत्ति त्यागनी होगी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक संपदा प्रदर्शन द्वेष पैदा करता है। इसे त्यागना होगा। जातीय और क्षेत्र का भाव त्याग कर सभी एक समान मानने का भाव पैदा कीजिये।

    उन्होंने कहाकि संघ का कार्य अविरोध है। ना संघ का कोई शत्रु है और न ही संघ किसी का शत्रु है। परंतु यह पूरी तरह हमारे नियंत्रण में नही हैं। देश में एक भी मुसलमान और ईसाई न होता तो भी संघ अपना कार्य करता। संघ के साथ ही खड़ा हुआ कम्युनिष्टों का विरोध के लिए बने संगठन खत्म होने के कगार पर है। देश में जय पराजय का साक्षी और कारण हिन्दू ही है। देश में कभी हारे या जीते दोनों में हिन्दू ही रहा है। पहली दुर्बलता हिन्दू समाज में एकता नही हैं। इसी हिन्दू समाज के जागरण के लिए संघ काम कर रहा है। इससे पहले संघ के विभाग कार्यवाह नवीन कुमार ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया तथा एकल गीत महेश सिंह ने प्रस्तुत किया।

     इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय जी, अनिल मिश्र जी, क्षेत्र कार्यकारिणी सदश्य अशोक उपाध्याय जी, प्रांत कार्यवाह मुरलीपाल जी, प्रान्त प्रचारक काशी प्रान्त रमेश जी, सह प्रान्त कार्यवाह र्डॉ. रासबिहारी जी, सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी, विभाग प्रचारक अजित जी, गोपाल जी, अनुपम जी, जिला संघचालक डॉ. ए के सिंह, जिला कार्यवाह डॉ पवनेश मिश्र, सह जिला कार्यवाह भानु जी, सह जिला संघचालक अजय गुप्ता सहित अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन विभाग संघचालक डॉ. रमाशंकर मिश्र ने किया।

2 comments:

Pradeep Kumar Chourasia said...

भईया जी का ओजस्वी वक्तव्य सुनने का मौका मिला।
कार्यालय भी अच्छा है।

Unknown said...

देश में एक भी मुसलमान और ईसाई न होता तो भी संघ अपना कार्य करता।