WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Wednesday, February 12, 2020

वन की विश्वकोश पद्मश्री तुलसी गौड़ा

पद्म सम्मान -२०२० पद्मश्री तुलसी गौड़ा 
55 वर्ष से पर्यावरण बचाने का काम कर रही तुलसी गौड़ा आज 72 वर्ष की आयु में भी दिन-रात पर्यावरण बचाने के लिए प्रयासरत हैं । अब जाकर इस जज्बे को सम्मान मिला है। तुलसी गौड़ा को इस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अब तक हजारों पेड़ लगा चुकी तुलसी गौड़ा तब तक पौधों की देखभाल करती हैं जब तक पौधे बड़े नहीं हो जाते। 

पेड़ पौधों के बारे में बिना किसी औपचारिक शिक्षा के ही उन्हें पौधों के विभिन्न किस्मों के संबंध में अच्छी जानकारी है। कर्नाटक की इस वनवासी महिला से प्रेरित होकर अनेक युवा भी पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करने लगे हैं तुलसी गौड़ा की मेहनत और लगन देखकर उन्हें वन की विश्वकोश भी कहा जाता है।

No comments: