WELCOME

VSK KASHI
63 MADHAV MARKET
LANKA VARANASI
(U.P.)

Total Pageviews

Saturday, February 22, 2020

संघ का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है- मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ का कोई राजनीति एजेंडा नहीं है। पांच दिवसीय बैठक में रांची  पहुंचे  सरसंघचालक जी ने कहा कि यह संगठन सत्य पर आधारित है। समय-समय पर समाज के मुद्दों को संघ उठाता रहता है। जरूरत होने पर उसकी व्याख्या की जाती है। संघ के स्वयंसेवक सरकार में हैं। वे अपना निर्णय स्वयं लेते हैं। संघ का संस्कार है इसलिए निर्णय अच्छा लेते हैं। नई शिक्षा नीति के सवाल पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह जल्द आनी चाहिए। आने के बाद देखेंगे कि उसमें क्या है। कमी होने पर सरकार को सुझाव देंगे।

No comments: